फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chamunda Devi temple Mahant Dies during treatment in Agra

आगरा में घायल महंत की मौत: मंदिर में बोला गया था हमला, 15 दिन बाद भी हमलावर गिरफ्तार नहीं

Mon, 19 Sep 2022 02:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Sep 2022 02:19 PM IST
सार

नाई की मंडी स्थित चामुंडा देवी मंदिर में चार सितंबर की रात महंत पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया था। अगले दिन सुबह महंत लहूलुहान मिले थे। 15 दिन तक उनका उपचार चला, लेकिन जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन
Chamunda Devi temple Mahant Dies during treatment in Agra
महंत चंद्रशेखर धाकड़ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  नाई की मंडी के धाकरान चौराहे पर स्थित चामुंडा देवी मंदिर में हमले में घायल हुए पुजारी 60 वर्षीय चंद्रशेखर धाकड़ की सोमवार सुबह मौत हो गई। पुलिस 15 दिन में हमलावर की पहचान नहीं कर सकी है। इससे आक्रोशित लोग मंदिर के बाहर शव रखकर तीन घंटे तक हंगामा करते रहे। पुलिस की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की। बाद में एसपी सिटी विकास कुमार के आश्वासन पर माने। हंगामे के कारण एमजी रोड पर जाम भी लगा रहा।

विज्ञापन


चंद्रशेखर धाकड़ का घर मंदिर के पास ही मोहल्ले में है। वह 35 साल से मंदिर में पूजा कार्य कर रहे थे। रात में मंदिर में ही सो जाते थे। पांच सितंबर को एक व्यक्ति मंदिर आया था। अंदर से दरवाजा बंद था। काफी देर बाद भी नहीं खुलने पर परिजन आए थे। वह छत के रास्ते से मंदिर के अंदर पहुंचे। मंदिर में फर्श पर पुजारी लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे।
विज्ञापन


उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उनका उपचार चल रहा था। उन्हें होश नहीं आ सका। सोमवार सुबह पांच बजे उनकी मृत्यु हो गई। बड़े भाई संतोष ने बताया कि पुलिस अब तक यह पता नहीं कर सकी है कि भाई पर हमला किसने किया था। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जबकि मार्ग पर लगे कैमरे चालू हैं। इनसे भी पुलिस कुछ नहीं पता कर सकी है। इसको लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर को डेढ़ बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन मंदिर लेकर आए। बाहर फुटपाथ पर शव रख दिया। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस की धीमी चाल पर आक्रोश व्यक्त किया। तनाव की आशंका पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई। लोगों ने 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस की धीमी गति पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर फोर्स पहुंच गई। 

हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज

एसपी सिटी विकास कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही शाम साढ़े चार बजे शव हटाया जा सका। एसपी सिटी ने बताया कि मुकदमे में हत्या की धारा की वृद्धि की गई है। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। मंदिर के आसपास के कैमरे देखे गए हैं। मगर, कोई नजर नहीं आया है। पुलिस की एक टीम लगी हुई है। परिवार और परिचितों से जानकारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed