फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chamber will fight on 12 issue

12 मुद्दों पर जंग लड़ेगा एसोचैम आगरा

Mon, 22 Dec 2014 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 22 Dec 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
बिजली हो या प्रॉपर्टी टैक्स या फिर वैट का मसला। आगरा में पासपोर्ट कार्यालय, बैराज, एयरपोर्ट तथा टर्मिनल की स्थापना जैसे मुद्दों को एसोसिएटेड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसोचैम) नए साल में अंजाम तक पहुंचाने की जंग लड़ेगा। आगरा चैप्टर एसोचैम ने पहली बैठक में रविवार को 12 सूत्रीय एजेंडा तय कर दिया।
विज्ञापन


कमला नगर स्थित रेस्टोरेंट में एसोचैम चेयरमैन विष्णु भगवान अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाकर स्टेडियम, बैराज, पासपोर्ट आफिस जैसे काम कराए जाएंगे। सह-संयोजक मनीष अग्रवाल ने कहा कि साल के अंत तक 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। हर संगठन को उन्होंने उद्यमियों से समस्याएं दूर करने में साथ निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बैठक में शामिल प्रमुख उद्यमियों में सतीश चंद्र गुप्ता, सत्य प्रकाश फरसैया, शिव कुमार अग्रवाल, सोहन लाल जैन, प्रदीप वार्ष्णेय, सुरेश चंद्र बंसल, विवेक अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अनिल बंसल, प्रदीप वासन, संजय गोयल, अतुल बंसल, रवि अग्रवाल ने एजेंडा तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल में इन मुद्दों पर लड़ाई
बिजली के लिए इंडस्ट्रियल फीडर, ऑडिट मीटर लगें
उद्योग भूमि पर तीन  गुना टैक्स की जगह कवर्ड एरिया पर टैक्स
लीज होल्ड कारखानों को फ्री होल्ड किया जाए
पासपोर्ट कार्यालय आगरा में खुले, तब तक कैंप लगें
आगरा में बैराज बनवाया जाए, प्रमुख सचिव से मिलकर उठाएंगे मुद्दा
वैट के रेट में विसंगतियां दूर हों, उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
बीमार इकाईयों के पुनर्वास के लिए पैकेज
रेलवे माल के लिए मथुरा या फीरोजाबाद रोड पर टर्मिनल
वेल्थ टैक्स की सीमा 30 लाख से बढ़े, सेक्शन 56 हो बहाल
स्वच्छ भारत में एसोचैम पोर्टेबल टॉयलेट पर सात हजार रुपये देगा
ताजमहल पर प्रवेश टिकट महंगा करने का विरोध, सुविधाएं बढ़ाएं
इंटरनेशनल एयरपोर्ट बने, उससे पहले खेरिया पर टर्मिनल बने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed