फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chambal River’s Fury Continues: Over 150 Villages Isolated Toda Bridge Submerged

UP Flood: चंबल में भी उफान...150 से अधिक गांव का संपर्क टूटा, डूब गया तोड़ा पुल; दहशत में ग्रामीण

Mon, 08 Sep 2025 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Sep 2025 10:02 AM IST
सार

यमुना के साथ ही चंबल में भी उफान जारी है। चंबल में उफान की वजह से 150 से अधिक गांव का संपर्क टूट गया है। हैरानी की बात तो ये है कि पानी में तोड़ा पुल भी डूब गया है। 

विज्ञापन
Chambal River’s Fury Continues: Over 150 Villages Isolated Toda Bridge Submerged
चंबल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उफनाई चंबल नदी रविवार को दूसरे दिन भी थमी रही। 24 घंटे में महज 20 सेमी की गिरावट के साथ नदी का जलस्तर 124.80 मीटर पर स्थिर रहा। इससे रविवार को तीसरे दिन भी बाह के गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा चंबल नदी के उफान की कैद में रहे। गोहरा गांव की देहरी से लेकर खेड़ा राठौर की सीमा तक सड़क डूबी हुई है।
विज्ञापन


खेडा राठौर के प्रधान विजय उर्फ भूरे ने बताया कि तीनों गांव चंबल के उफान के पानी से घिरे हैं। सिमराई के प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि गुढ़ा गांव का रास्ता कीचड़ से भरा है। रेहा के प्रधान अजय कौशिक ने बताया कि रेहा, डगोरा, कछियारा गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। तीन दिन से गांव के लोग अंधेरे में डूबे हुए हैं। चंबल के उफान के पानी से खेत, खादर, नदी से जुड़ने वाले रास्ते डूबे हुए हैं। भूसा और झोपड़ियां बाढ़ के पानी में डूब कर नष्ट हो गई हैं। ग्रामीणों के सामने पशुओं के चारे का संकट पैदा हो गया है। बाह के नायब तहसीलदार सुधीर गिरी ने बताया कि चंबल नदी के जलस्तर में रविवार को मामूली गिरावट दर्ज हुई है। ग्रामीणों को नदी क्षेत्र से दूरी बनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

गोहरा में किसान को सांप ने डसा, टीले के रास्ते अस्पताल ले पहुंचे परिजन
चंबल नदी के उफान के पानी के साथ जलीय जीव गांवों तक पहुंचने लगे हैं। चंबल के उफान की कैद में आए बाह के गोहरा गांव में शनिवार रात 8:30 बजे किसान सुखवीर (37) को पशुओं के बाड़े के पास सांप ने डस लिया। परिवार के लोग बीहड़ के टीले के रास्ते चल कर रात 11 बजे के बाद बाह सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है। 

 
विज्ञापन

कैंजरा और उसैथ घाट पर पांचवें दिन भी नहीं चली मोटरबोट
चंबल नदी के उफान की वजह से रविवार को पांचवें दिन भी बाह के कैंजरा घाट, पिनाहट के उसैथ घाट पर भिंड और मुरैना के गांवों के लिए मोटरबोट नहीं चली। इससे यात्रियों को 60 से 90 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर उदी और धौलपुर के रास्ते जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी के उफान से 150 से ज्यादा गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।

 
विज्ञापन

नौवें दिन डूबा रहा तोड़ा का पुल
धौलपुर के पार्वती (आंगई) बांध से पानी की आवक की बजह से उफनाई उटंगन नदी का जलस्तर रविवार को मामूली वृद्धि के बाद स्थिर हो गया। तोड़ा गांव के पुल (रपट) के ऊपर रविवार को 9 फीट तक पानी भरा हुआ था। बहाव भी तेज है। तोड़ा पुल के डूबने से रविवार को लगातार नौवें दिन सेहा, तोड़ा, सीयपुरा, शाहपुर खालसा गांव का तहसील मुख्यालय फतेहाबाद से संपर्क कटा रहा। तोड़ा के प्रधान नेमीचंद ने बताया कि उटंगन नदी का जलस्तर बढ़ने से तोड़ा, सेहा, अरनोटा, गुरावली, सेरब, सबोरा, बीधापुरा, बसई अरेला, बसई भदौरिया, कांकर खेडा, मानिकपुरा, पिढौरा, कौंध, रीठई गांव में कछार के बाद तराई के खेतों में बाजरा और तिल की फसलें डूब गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed