फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chambal me barha dolfin ka kunba

चंबल नदी में बढ़ा डाल्फिन का कुनबा

Sun, 19 Jul 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 19 Jul 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
chambal me barha dolfin ka kunba
 चंबल नदी की आवोहवा डाल्फिन को भा रही है। जहां सोन और केन नदी में डाल्फिन नहीं मिली, वहीं चंबल नदी में इनकी संख्या बढ़कर अब 71 हो गई है। अकेले बाह रेंज में इनकी संख्या 14 से 19 के बीच मिली है।
विज्ञापन

रेड जोन में आई डाल्फिन को बचाने की पहल पांच अक्टूबर 2009 में केन्द्र सरकार ने इसे राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित कर की थी। रेड जोन के सर्वे की रिपोर्ट में चंबल नदी में इनकी संख्या 71 पाई गई है। 1998 में सोन में 10 और केन में 7 डाल्फिन मिली थी। जबकि बीते दो साल से सोन और केन नदी में डाल्फिन नहीं मिली हैं। विशेषज्ञों ने मान लिया है कि इन नदियों मेें डाल्फिन अब नहीं हैं। वही, चंबल नदी में बाह के अटेर, हथकांत और इटावा के पचनदा, मध्य प्रदेश के बरही, मघारा, दीनपुरा के घाटों के आसपास गहरे पानी वाले इलाके में समूह में इनकी मौजूदगी मिली है। रेंजर आरके शर्मा ने बताया कि विभिन्न सर्वे के दौरान डाल्फिन की संख्या बाह रेंज में 14 से 19 के बीच मिली है। वहीं, चंबल नदी में 71 डाल्फिन की मौजूदगी पर मुरैना के रेंजर रिशीकेश शर्मा ने बताया कि पिछले साल चंबल नदी में 66 डाल्फिन थी। इस साल इनकी संख्या में पांच का इजाफा हुआ है। यह चंबल सेंक्च्युरी के लिए अच्छा संकेत है। चंबल का पानी डाल्फिन के लिए अनुकूल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

-------
डाल्फिन एक नजर में
डाल्फिन को हिंदी में सूस कहते हैं। चंबल में डेढ़ फीट तक की छलांग लगा लेती है। लंबाई 170 सेमी के लगभग होती है। नवंबर से जनवरी तक प्रजनन काल होता है। यह बच्चे देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed