फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chambal daal project gets Rs 40 crore in agra

चालीस करोड़ से मिली चंबल डाल परियोजना को आक्सीजन

Thu, 30 Aug 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 30 Aug 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन

जिला आगरा में राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह चंबल डाल सिंचाई परियोजना को जिंदा रखने के लिए प्रदेश सरकार ने करीब 40 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है। इस परियोजना के सुधार से बाह क्षेत्र के किसानों को राहत मिलेगी। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने बताया कि बाह के किसानों को सिंचाई और पीने के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह चंबल डाल परियोजना का निर्माण किया गया था। 

विज्ञापन


इस परियोजना के तहत चंबल से पानी लिफ्ट करके किसानों को उपलब्ध कराया जाता था। पिछले कुछ समय से परियोजना खस्ताहाल हो चुकी थी। इसके
आधुनिकीकरण की जरूरत थी। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने मामला सिंचाई मंत्री के समक्ष रखा था। सिंचाई मंत्री ने क्षेत्र की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस योजना के आधुनिकीकरण के प्रस्ताव को स्वीकृत दे दी है। 
विज्ञापन


परियोजना के लिए शासन की ओर से करीब 40 करोड़ रुपये को मंजूरी मिल गई है। शासन की स्वीकृत मिलने के बाद परियोजना पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इससे बाह क्षेत्र के किसानों को राहत मिलेगी और वहीं पेयजल की किल्लत भी दूर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed