फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chambal climbed half a meter more, people scared of fear of flood

आधा मीटर और चढ़ी चंबल, बाढ़ की आशंका से सहमे लोग

Sat, 23 Jul 2022 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Chambal climbed half a meter more, people scared of fear of flood
बाह। कोटा बैराज से बुधवार को 1.22 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से चंबल नदी उफान पर है। इससे कछार में बसे 38 गांवों में बाढ़ की आशंका से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

राजस्थान में हो रही बारिश और कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने से बाह में चंबल नदी बृहस्पतिवार को 3 मीटर बढ़ी थी। शुक्रवार को आधा मीटर और पानी चढ़ गया। इससे यहां चंबल नदी का जलस्तर 118.50 मीटर हो गया है। जलस्तर बढ़ने से बाह क्षेत्र के 38 गांवों के कछार की फसलें डूब गईं हैं। नदी के निचले इलाके के खादर और बीहड़ से जुडे रास्तों में भी पानी भर गया है। बाढ़ की आशंका से लोगों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन

वहीं बाढ़ के खतरे के मद्देनजर तहसील प्रशासन ने एहतिहातन 8 चौकियां गठित की है। एसडीएम बाह रतन वर्मा ने लेखपालों को 24 घंटे चंबल नदी के जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड ने बताया कि खादर के जरिये बीहड़ तक जलीय जीव मगरमच्छ आदि के आने के मद्देनजर ग्रामीणों को नदी किनारे के बीहड़ में न जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed