फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chambal canal track broken, 40 bigha crops submerged

चंबल नहर की पटरी टूटी, 40 बीघा फसलें डूबीं

Wed, 09 Feb 2022 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chambal canal track broken, 40 bigha crops submerged
बाह। तरासों गांव के समीप सोमवार की शाम चंबल नहर की पटरी कट गई। इससे नहर का पानी खेतों और घरों की देहरी तक भर गया। करीब 40 बीघे की आलू और गेहूं की फसलें डूब गईं। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद कटान को रोका जा सका।
विज्ञापन

तरासों गांव की शकुंतला देवी ने बताया कि नहर पटरी कटने से उनकी करीब चार बीघा आलू की फसल डूब गई है। फसल जलमग्न देख उन्होंने गांववालों को इसकी जानकारी दी। जब तक गांव के लोग जुटे। आसपास के सभी किसानों के खेतों में पानी भर गया था। बताया कि 25 से अधिक किसानों की करीब 40 बीघा फसल डूबी है।
विज्ञापन

वहीं नहर पटरी कटने पर जुटे गांववाले इसे बांधने में जुटे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद कटान रोका जा सका। रामलली, रामधनी आदि किसानों ने बताया कि पानी भरने से फसल सड़ने की आशंका है। इससे सारी लागत डूब जाएगी। किसानों ने नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed