फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   challans will be issued through cameras for violation of rules in Agra city On lines of Expressway

फर्राटा भरने से पहले सावधान: एक्सप्रेसवे की तर्ज पर आगरा शहर में भी कटेंगे चालान, कैमरों को किया गया अपग्रेड

Wed, 07 Feb 2024 12:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 12:24 PM IST
सार

आगरा शहर में फर्राटा भरने से पहले सावधान हो जाएं। यहां भी एक्सप्रेसवे की तर्ज पर चालान काटे जाएंगे। कैमरों को अपग्रेड किया गया है। 40 किमी की रफ्तार से अधिक पर वाहन चलाने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
challans will be issued through cameras for violation of rules in Agra city On lines of Expressway
सीसीटीवी कैमरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों से कई बार हादसे हो चुके हैं। पुलिस चालकों के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं कर पाती है। मगर, अब यह नहीं चलेगा। वाहनों की रफ्तार पर न सिर्फ ब्रेक लगेंगे, बल्कि चालान भी कट जाएगा। वाहन स्वामी को शमन शुल्क भी भरना होगा। एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर स्मार्ट सिटी के कैमरों को अपग्रेड कर दिया गया है। पुलिस कैमरों की मदद से गति का पता कर चालान की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


शहर में 63 चौराहों पर यातायात का संचालन ट्रैफिक लाइट से कराया जाता है, जबकि 43 चौराहों पर स्मार्ट सिटी के कैमरे लगे हुए हैं। स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से नजर रखी जाती है। वाहनों के यातायात नियम के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई की जाती है। तेज गति में वाहनों के निकलने के कारण चालान नहीं हो पाते थे। वाहनों की नंबर प्लेट कैमरे नहीं पकड़ पा रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि एमजी रोड सहित अन्य मार्ग पर गति सीमा निर्धारित है। 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ही वाहन चला सकते हैं। इससे अधिक गति पर हादसे की संभावना रहती है। यातायात पुलिस तेज गति में आने वाले वाहनों के चालान काट सकती है। स्मार्ट सिटी के कैमरों को अपग्रेड किया गया है। कैमरों की मदद से वाहनों की गति का आंकलन किया जाएगा। इसके बाद चालान काटे जाएंगे।

विज्ञापन

गति सीमा के बोर्ड नहीं तो चालान कैसे करेगी पुलिस

शहर में 40 किमी की रफ्तार से अधिक पर वाहन चलाने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। मगर, इस संबंध में लोगों को पहले से जानकारी का अभाव है। एमजी रोड ही नहीं फतेहाबाद मार्ग, शमसाबाद मार्ग, ग्वालियर मार्ग, हाथरस मार्ग पर वाहनों की गति की जानकारी के बोर्ड नहीं लगे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस चालान की कार्रवाई कैसे करेगी।

विज्ञापन

हल्के वाहन का एक हजार का कटेगा चालान

सहायक पुलिस आयुक्त सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि गति सीमा की जानकारी के बोर्ड एमजी रोड पर लगे हुए हैं। इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही चौराहों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भी जानकारी दी जाएगी। लोगों को बताया जाएगा कि वह निर्धारित गति में ही वाहन चलाएं। 

इसके बावजूद कोई उल्लंघन करता है तो चालान किया जाएगा। वाहन को यातायात पुलिसकर्मी आगे रोक भी लेंगे। हल्के वाहन के लिए नियम का उल्लंघन पर एक हजार रुपये का शमन शुल्क कटेगा। मध्यम हल्के वाहन के लिए 2 हजार का चालान काटा जाएगा। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर एक हजार से लेकर 5 हजार रुपये तक का चालान काटा जा सकता है।

खाली देखकर दौड़ते हैं वाहन

शहर में एमजी रोड पर अमूमन वाहनों का दबाव रहता है। इस कारण वाहनों की गति ज्यादा नहीं रहती है। मगर, रात के समय वाहन कम होने पर बाइक, कार तेज गति से दौड़ऩे लगते हैं। नो एंट्री खुलने पर भारी वाहनों की गति ठीक नहीं रहती है। इससे हादसे होते हैं। पुलिस इन वाहनों पर भी कैमरों की मदद से नजर रखेगी। वाहनों के चालान काटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed