{"_id":"5f0755a08ebc3e635c77179f","slug":"chalan-kasganj-news-agr449776956","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों के उल्लंघन पर दरोगा का चालान, वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों के उल्लंघन पर दरोगा का चालान, वसूला जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नियमों का उल्लंघन कर रहे एक दरोगा का वाहन चेकिंग के दौरान सीओ ने चालान किया। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को हिदायत भी दी कि हर हाल में नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
कोविड-19 को लेकर अनलॉक की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है, लेकिन तमाम लोग अभी भी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। न ही मास्क लगा रहे हैं न ही बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग कर रहे हैं। इसमें आम लोगों के साथ ही पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। बुधवार देर शाम को ऐसा ही एक मामला शहर में सामने आया, जब सीओ सिटी आरके तिवारी सोरों गेट इलाके में चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान कासगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सोहन लाल अपनी बाइक से बिना हेलमेट और बिना मास्क के गुजरे। इस पर सीओ ने पहले तो उन्हें मास्क लगवाया और फिर नियमों के उल्लंघन में उनका चालान करते हुए 500 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फिर से नियमों का उल्लंघन किया तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने बिना हेलमेट व बिना मास्क के वाहन चलाने वाले 18 लोगों का चालान किया साथ ही आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
- पुलिसकर्मी हों या सामान्य जनमानस हर किसी को नियमों का हर हाल में पालन करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अनलॉक की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।