{"_id":"5e5aa3f28ebc3ef3896251ff","slug":"chairman-mainpuri-news-agr431744168","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ के खिलाफ चेयरमैन और सभासदों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ के खिलाफ चेयरमैन और सभासदों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
29एमएनपी-10-राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपते ज्योंति खुडिय़ा के नगर पंचायत अध्यक्ष नवाब सिंह दिवाक?
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया के चेयरमैन और सभासदों ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने ईओ को हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ईओ पर मनमर्जी से काम कराने और चहेते ठेकेदारों को काम देने का आरोप लगाया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष नवाब सिंह दिवाकर के नेतृत्व में छह सभासद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह मिलने पहुंचे थे, लेकिन जिलाधिकारी के न होने पर उन्होंने राजस्व अधिकारी प्रेमप्रकाश से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उनके यहां अधिशासी अधिकारी कुरावली डॉ. कल्पना वाजपेई को संबद्ध किया गया है। बीते पांच माह से उन्होंने एक भी बोर्ड की बैठक नहीं होने दी। कई बार अनुरोध के बाद भी जब 19 फरवरी को तिथि निर्धारित हुई तो भी उन्होंने बैठक से मना कर दिया।
वहीं सभासदों ने कोई विकास कार्य न कराने का भी आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में अपने चहेते ठेकेदारों को मनमाने ढंग से ठेका दिए जाने की भी बात कही गई है। चेयरमैन व सभासद ने ईओ को हटाए जाने की मांग की है। राजस्व अधिकारी ने जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सभासद बृजेश कुमार, सीमा देवी, सुशीला देवी, विनीत कुमार दुबे, राधाकिशन, लकी शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा की खूब हो रही किरकिरी
लंबे समय से जिले में भाजपा की खूब किरकिरी हो रही है। दरअसल नवाब सिंह दिवाकर ने भाजपा से ही चुनाव लड़ा था। ऐसे में भाजपा चेयरमैन द्वारा ईओ की मनमानी की शिकायत लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पहले भी भाजपाई इसी तरह की समस्याओं को लेकर कई शिकायतें कर चुके हैं।
फोटो-38
लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। बोर्ड बैठक बुलाने का उत्तरदायित्व चेयरमैन का होता है। इसमें ईओ का हस्तक्षेप नहीं होता है। चेयरमैन प्रतिनिधि के विभागीय कार्यों में हस्तक्षेप पर अंकुश लगाए जाने के कारण फर्जी तरीके से शिकायतें की जा रही हैं।
कल्पना वाजपेयी, ईओ ज्योंती खुड़िया।