{"_id":"64a42c26e6781f170d0a0839","slug":"chains-worth-more-than-two-and-a-half-lakhs-were-blown-away-in-banke-bihari-and-radha-ballabh-temples-mathura-2023-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: सोने की चेन तो किसी का उड़ाया मंगलसूत्र, दो मंदिरों में गुरु पूर्णिमा पर चोरों ने जमकर मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: सोने की चेन तो किसी का उड़ाया मंगलसूत्र, दो मंदिरों में गुरु पूर्णिमा पर चोरों ने जमकर मचाया उत्पात
Wed, 05 Jul 2023 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:06 AM IST
सार
मंदिरों में उमड़ी भीड़ का चेन स्नेचरों ने खूब फायदा उठाया। लाख-पचास हजार की कई चेन और सेलफोन उड़ा दिए गए। जिन आभूषणों की कीमत लाखों में है, उनकी रिपोर्ट पुलिस को दर्ज करनी पड़ी।
विज्ञापन
ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन में गुरु पूर्णिमा पर देश-विदेश से श्रद्धालु गुरु पूजन के लिए पहुंचे तो वहीं बाहरी राज्यों से जेब कतरे, चेन स्नेचर भी धंधे की तलाश में आए। मंदिरों में उमड़ी भीड़ का चेन स्नेचरों ने खूब फायदा उठाया। लाख-पचास हजार की कई चेन और सेलफोन उड़ा दिए गए। जिन आभूषणों की कीमत लाखों में है, उनकी रिपोर्ट पुलिस को दर्ज करनी पड़ी। एक आरोपी पकड़कर पुलिस को सौंप दिए जाने के बाद भी पुलिस अन्य को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
मुंबई की रहने वाली प्रीतम साहेवराव पाटिल दो जुलाई वृंदावन आईं। सुबह साढ़े नौ बजे ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर दर्शन करने गईं। यहां उनके गले से किसी ने मंगलसूत्र खींच लिया। ज़ब तक वह कुछ समझ पातीं, चेन स्नेचर भीड़ का फायदा उठाकर गायब हो गया। प्रीतम के अनुसार सोने के मंगलसूत्र का वजन 40.5 ग्राम था। जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। तहरीर पर पुलिस ने तीन जुलाई को एफआईआर दर्ज की। इसी तरह इंदौर के संविद नगर निवासी राजेश जोगी एक जुलाई को ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर में दर्शन करने गए थे। मुख्य द्वार पर अधिक भीड़ थी, जहां उनके गले से एक मुखी रुद्राक्ष से जुड़ी सोने की चेन कोई तोड़ ले गया। लाखों रुपये कीमत की चेन की उन्होंने एफआईआर दर्ज कराकर बरामद करने की पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं एक जुलाई को ही ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में गुजरात के अहमदाबाद के सुराई-बगला-विभाड़ा निवासी रसिक भाई, कुरजी भाई व कुशाजी के गले से गेट नंबर दो के पास गले से चेन खींच ली गई। जैसे ही चेन खींचने का उन्हें आभास हुआ तो उन्होंने एक चेन स्नेचर को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम सरोज मंडल निवासी थाना बैलवा जिला मोतिहारी, बिहार बताया।