फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chain loot diwani road

Agra News: दीवानी रोड पर एक महिला से मोबाइल लूट की कोशिश

Tue, 13 Dec 2022 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
chain loot diwani road
मैनपुरी। शहर में दीवानी रोड पर मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से मोबाइल लूट की कोशिश की। नाकाम होने के बाद भागते समय एक बदमाश गिरकर घायल हो गया। महिला की शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। तब तक बदमाश वहां से काफी दूर निकल चुके थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड के पास निवास कर रहीं कांती देवी मंगलवार को दीवानी रोड पर एक प्लॉट देखने के लिए गईं थीं। प्लॉट देखने के बाद वह मोबाइल पर बात करते हुए पैदल ही ईशन नदी पुल की ओर आ रहीं थीं, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पास आकर रुके। महिला जब तक कुछ समझ पाती, एक बदमाश ने बाइक पर बैठे हुए ही झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की कोशिश की, कांती देवी दूर हट गईं तो बदमाश मुंह के बल सड़क पर गिर कर घायल हो गया। महिला भागते हुए दूर जाकर शोर मचाने लगी तो बाइक सवार अपने घायल साथी को बैठा कर वहां से भाग निकला। समाचार लिखे जाने तक उक्त घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed