{"_id":"696aaf9ceb2f0dde68015164","slug":"chahar-cricket-academy-and-ladam-cricket-club-won-agra-news-c-154-1-sagr1013-101783-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चाहर क्रिकेट एकेडमी और लाडम क्रिकेट क्लब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चाहर क्रिकेट एकेडमी और लाडम क्रिकेट क्लब जीता
विज्ञापन
आगरा। कस्बे के चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड पर सर्व समाज समिति की ओर से 33वें चौधरी चरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को टूर्नामेंट के दो मैच खेले गए जिनमें चाहर क्रिकेट एकेडमी और लाडम क्रिकेट क्लब जीता। चाहर एकेडमी के मुकीम और लाडम क्रिकेट क्लब के रिंकू सिंह को मैन ऑफ द मैच बनाया गया।
पहला मैच चाहर एकेडमी और गहर्रा कलां क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इसमें चाहर एकेडमी ने 122 रन का लक्ष्य रखा जिसके बाद गहर्रा कलां टीम ने समान स्कोर बनाकर मैच को टाई कर दिया। सुपर ओवर में चाहर एकेडमी ने एक रन से मैच जीत लिया। दूसरा मैच बजरंग दल क्रिकेट क्लब और लाडम क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बजरंग क्रिकेट क्लब ने 89 रन का लक्ष्य रखा। यह मैच लाडम क्रिकेट क्लब ने सात विकेट से जीत लिया।
पहले मैच में साहिल और टीकम जबकि दूसरे में राजकुमार और अमित अंपायर रहे। मैच के दौरान समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अजयराज चाहर, संयोजक दीपू काका, श्रीकृष्ण शर्मा, पुष्पेंद्र चाहर, शिव कुमार जैकर, मनोज चाहर और केसी आदि मौजूद रहे।