फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chaat seller assaulted-firing for refusing to gambling on diwali in agra

आगरा: जुआ खेलने से मना करने पर चाट विक्रेता से मारपीट-फायरिंग, यमुना में फेंकने की कोशिश

Fri, 05 Nov 2021 11:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Nov 2021 11:33 AM IST
सार

थाना कमला नगर में दीपावली की रात 10 से 15 युवकों ने चाट विक्रेता पर हमला कर दिया। चाट विक्रेता अपनी ठेल लेकर घर लौट रहा था, तभी यह घटना हुई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Chaat seller assaulted-firing for refusing to gambling on diwali in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में बल्केश्वर स्थित जसवंत की छतरी में गुरुवार रात को 11 बजे घर के बाहर जुआ खेलने के विरोध पर जुआरियों ने चाट विक्रेता पंछी और उनके परिवार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। चाट विक्रेता को उठाकर यमुना में फेंकने ले जाने लगे। परिवार के लोगों के बीचबचाव करने पर मारपीट की। घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन हमलावर नहीं पकड़े जा सके।

विज्ञापन

जसवंत की छतरी निवासी पंछी वाटरवर्क्स पर चाट की ठेल लगाता है। उसके बड़े भाई राजेश की चाय की दुकान है। राजेश की पत्नी रूबी ने पुलिस को बताया कि रात को पंछी ठेल लेकर घर आ रहे थे। उनके घर के बाहर मोटा उर्फ फरमान, इमरान, दिलशाद, दीपक सहित अन्य जुआ खेल रहे थे। इस दौरान गालीगलौज भी कर रहे थे। यह देखकर पंछी ने विरोध किया। इस पर जुआरियों ने उससे भी गालीगलौज कर दी। जुआरियों ने उससे मारपीट कर दी। उस पर गोली भी चलाई, जोकि उसके कंधे के पास से निकल गई। वह बचकर भागने लगा। मगर, जुआरियों ने उसे पकड़ लिया। उठाकर ले जाने लगे। कहा कि अब यमुना फेंक देंगे। शोर सुनकर परिजन आ गए। उन्होंने पंछी को पकड़ा। इस पर आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस आ गई। मगर, हमलावर भाग गए। रात में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। मामले में रूबी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जुआ खेलने से मना करने पर हमला बोला गया था। एक व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया गया था। उससे पूछताछ की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो भी आया सामने
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो एक मिनट 36 सेकंड का है। इसमें बड़ी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं। शोर भी सुना जा सकता है। फायरिंग भी होती दिख रही है। लोग चीख रहे हैं। गालीगलौज भी हो रही है। यह वीडियो मोहल्ले के ही एक घर से बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed