फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cervical cancer can be cured by treatment

Agra News: उपचार से सही हो जाता सर्वाइकल कैंसर

Fri, 21 Jul 2023 04:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Jul 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
Cervical cancer can be cured by treatment
उपचार से सही हो जाता सर्वाइकल कैंसर
विज्ञापन


साक्षरता शिविर में महिलाओं को जागरूक किया

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी/भोगांव। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर लाइलाज बीमारी नहीं है। सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा से शुरू होता है। कैंसर से शरीर की कोशिकाएं असामान्य और अनियमित रूप से बढ़ती हैं। सर्वाइकल कैंसर को भी उपचार से सही कर दिया जाता है। स्पेशल जज शुक्रवार को तहसील भोगांव में महिलाओं के हित संरक्षण कानून विषय जागरूकता शिविर में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का जागरूक होना जरूरी है। महिलाओं के संरक्षण के लिए कई कानून हैं। कानून की जानकारी नहीं होने से महिलाएं उत्पीडऩ का शिकार होती है। सिविल जज/एफटीसी राजीव कुमार पाल ने कहा कि यौन उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह में सजा होती है। जब उत्पीड़न और शोषण का विरोध नहीं होता तो उत्पीड़न और ज्यादा बढ़ता है। महिलाओं को कानून में बराबर का अधिकार और सम्मान मिला है। समाज में महिलाएं उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करें। पुलिस से शिकायत जरूर करें। सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण लें।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/सिविल जज नम्रता सिंह ने कहा कि नाबालिग की शादी करना और कराना भी अपराध है। ऐसा करने पर सजा होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पीड़ित सीधे शिकायत कर सकता है। शिकायत पर कार्रवाई होती है। डॉक्टर ज्योती तोमर, डॉक्टर सपना चौहान, डॉक्टर सीमा रानी ने महिलाओं को बीमारियों और उपचार के संबंध में जानकारी दी। तहसीलदार नीरज दुबे, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह, पीएलवी मिताली, सर्वेश कुमार शुक्ला एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed