{"_id":"61facd140c9f4820b66ba6f5","slug":"certificate-of-state-teacher-award-given-to-mahendra-pratap-mainpuri-news-agr523151129","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्र प्रताप को प्राप्त हुआ राज्य अध्यापक सम्मान प्रमाण-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्र प्रताप को प्राप्त हुआ राज्य अध्यापक सम्मान प्रमाण-पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 का प्रमाण पत्र बुधवार को शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह को प्रदान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उन्हें विकास भवन में यह प्रमाणपत्र सौंपा।
महेंद्र प्रताप सिंह, तत्कालीन प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय नाहिली (प्रथम) को वर्ष 2019 के राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। प्राथमिक विद्यालय नाहिली, घिरोर को उनके द्वारा विद्यालय में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। राजेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दो सितबंर 2020 को जारी सूची में उनका चयन किया गया था। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का निधन होने से राष्ट्रीय शोक के चलते सम्मान समारोह नहीं हो सका था। कोविड-19 के चलते 5 सितंबर 2021 को तत्कालीन जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने निदेशालय से प्राप्त पगड़ी व शाल उड़ाकर महेंद्र को सम्मानित किया था। मंगलवार को निदेशालय से बेसिक शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव व महानिदेशक के हस्ताक्षरित राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 सम्मान प्रमाण, राज्य अध्यापक परिचयपत्र एवं चार हजार किलोमीटर की बस यात्रा के कूपन विभाग को प्राप्त हुए।
वर्तमान में महेंद्र प्रताप सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला बाग, घिरोर में कार्यरत हैं। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बीएसए कमल सिंह की उपस्थिति में महेंद्र प्रताप को प्रमाणपत्र प्रदान किया। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को 2 वर्ष का सेवा विस्तार व एक वैयक्तिक वेतन वृद्धि प्रदान की जाती है। अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र यादव ने महेंद्र को बधाई दी है।
विज्ञापन
------