फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   century celebration of REI

शताब्दी वर्ष पर रोशनी से जगमगा उठा आरईआई

Sat, 02 Jan 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 02 Jan 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
century celebration of REI
एक जनवरी को दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के एक सौ साल पूरे हो गए। शताब्दी वर्ष की शुरुआत राधास्वामी एजूकेशनल इंस्टीट्यूट (आरईआई) के परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी से की गई। इस मौके पर सत्संग सभा की ओर से स्थापित सबसे पुरानी शैक्षणिक संस्था रोशनी से नहा उठी। शताब्दी वर्ष के प्रोग्राम पूरे साल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


राधास्वामी सत्संग सभा ने दयालबाग में एक जनवरी 1916 को राधास्वामी एजूकेशनल इंस्टीट्यूट (आरईआई) की स्थापना की थी। इसके बाद अन्य शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की गई। कालेज परिसर में शुक्रवार की सुबह कालेज के इतिहास को दर्शाते फोटोग्राफ्स और कालेज के विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं समेत अन्य स्थानों पर किए गए प्रदर्शन के मेडल आदि दर्शाए गए। इसके साथ ही कालेज परिसर में ही विज्ञान के छात्रों ने अपने मॉडल्स की प्रदर्शनी आयोजित की थी। प्रदर्शनी को देखने के लिए पूरे दिन छात्र-छात्राओं का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन


शाम को पूरे आरईआई परिसर को एलईडी की रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। इंजीनियरिंग छात्रों ने कालेज के दीक्षांत हॉल के समीप म्यूजिकल फाउंडेशन तैयार किया। इसमें म्यूजिक के साथ लाइटिंग का अनूठा प्रयोग देखते ही बनता था। फाउंटेन से पानी की बौैछारों के साथ संगीत की ध्वनियां आकर्षित कर रही थीं। सत्संग सभा के एसके नैयर ने बताया कि शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम पूरे साल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed