{"_id":"5ab37fd24f1c1bb3758b6c9c","slug":"central-tourism-secretary-visit-in-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय पर्यटन सचिव ने ताजमहल का किया दौरा, इस सच से हुआ सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय पर्यटन सचिव ने ताजमहल का किया दौरा, इस सच से हुआ सामना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 22 Mar 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करतीं केंद्रीय पर्यटन सचिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल की सैर में केंद्रीय पर्यटन सचिव का सच से सामना हो गया। एसी हॉल में बैठक के बाद जब पर्यटन सचिव ताजमहल पहुंचीं तो पश्चिमी गेट पर नाले की बदबू और ताज के पीछे यमुना नदी की दुर्दशा का अनुभव किया।
ताज से पहले कारीडोर पर और टैनरी के पास यमुना नदी में गिर रहे नालों को ताज के मुख्य गुंबद से देखा तो हैरत में पड़ गईं।केंद्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा आइकोनिक टूरिस्ट साइट प्रोजेक्ट में दो दिन के दौरे पर बुधवार को आगरा आईं।
उन्होंने दोपहर में सर्किट हाउस में बैठक की और उसके बाद शाम को वह ताजमहल के भ्रमण के लिए पहुंची। पश्चिमी गेट पर अमरूद का टीला पार्किंग पर उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रोजेक्ट को जाना।

केंद्रीय पर्यटन सचिव
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के पर्यटन महानिदेशक अवनीश कुमार अवस्थी ने उन्हें मल्टी स्टोरी पार्किंग के साथ अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। पूर्वी गेट से प्रवेश के बाद उन्होंने ताज में मुख्य गुंबद पर काफी वक्त बिताया।
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम ने उन्हें ताज के संरक्षण और मडपैक की जानकारी दी। गुंबद से बाहर निकलने पर उन्होंने यमुना नदी में गिर रहे नालों और गंदगी को देखा। एएसआई ने बैराज बनने के बाद ऐसी हालत में बदबू की आशंका जताई।
पश्चिमी गेट पर एएसआई के प्रस्तावित फैसिलिटी सेंटर और सुरक्षा जांच की व्यवस्था देखी और आईटीडीसी में प्रस्तावित फैसिलिटी सेंटर, टिकट काउंटर और टॉयलेट ब्लॉक का एएसआई ने पुराना प्रस्ताव दिखाया।

मुगल म्यूजियम होगा डिजिटल
इस पर पर्यटन सचिव ने सहमति जताई। पर्यटन महानिदेशक अवनीश अवस्थी ने किले में लाइट एंड साउंड शो को और बेहतर करने और ताज खेमा केलिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।
अखिलेश सरकार के समय शुरू किए गए मुगल म्यूजियम के निर्माण को देखने के बाद पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा ने पूछा कि इसमें प्रदर्शित क्या किया जाएगा।
इस पर पर्यटन महानिदेशक अवनीश अवस्थी ने बताया कि यह डिजिटल म्यूजियम होगा। जल्द ही इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। एएसआई ने ताजमहल के अंदर बने म्यूजियम की भी उन्हें जानकारी दी।
केंद्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा कहा कि आगरा के सांस्कृतिक पक्ष को उभारने, स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग के साथ पर्यटकों को गांव ले जाकर आकर्षक पर्यटन उपलब्ध कराया जाएगा।