{"_id":"62acc0ceeebf951e9d2ead24","slug":"central-government-should-stop-misuse-of-ed-mainpuri-news-agr5371498154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी का दुरुपयोग रोके केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी का दुरुपयोग रोके केंद्र सरकार
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर डीएम को ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे ईडी का दुरुपयोग रोके जाने की मांग की।
शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करके तिकानिया पार्क में धरना दिया। डीएम को दिए गए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार ईडी संस्था का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी का दुरुपयोग कर रही है। बिना कारण बताए राहुल गांधी का उत्पीड़न किया जा रहा है।
केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे ईडी का दुरुपयोग रोके जाने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, पीसीसी सदस्य अनिल पालीवाल, कैलाशचंद्र उपाध्याय, शशि भूषण सिंह मौजूद रहे।