फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Center of Excellence to be established in Dr. Bhimrao Ambedkar University Agra

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी

Sat, 30 Jan 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Jan 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Center of Excellence to be established in Dr. Bhimrao Ambedkar University Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में भारतीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देने के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) स्थापित किया जाना तय हो गया है। विश्वविद्यालय की ओर से दिए गए प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। सिविल लाइंस रोड स्थित संस्कृति भवन में केंद्र स्थापित होगा। पहले चरण में पर्यटक गाइड का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. अशोक मित्तल का कहना है कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि प्रदेश सरकार ने यहां उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस केंद्र में प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों- ब्रज, अवध, बुंदेलखंड आदि के पारंपरिक दर्शन, ललित कलाओं का श्रव्य और दृश्य प्रदर्शन शिक्षण, सामाजिक चेतना में उन्हें सम्माननीय स्थान दिलाने और प्रशिक्षुओं को इन लोक कलाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन


कुलपति का कहना है कि शासन स्तर से केंद्र को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य योजना बनाकर इसकी जल्द शुरूआत की जाएगी। मार्च में संभावित दीक्षांत समारोह के दौरान संस्कृति भवन का उद्घाटन राज्यपाल से कराने की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्टता केंद्र में शोध कार्य भी
विश्वविद्यालय के उत्कृष्टता केंद्र में रासलीला स्वांग, सांझी, हस्त कौशल आदि प्रादेशिक और पारंपरिक कलाओं पर शोध कार्य भी किया जाएगा। इससे इन कलाओं और इनसे जुड़े कलाकारों को भी बढ़ावा मिलेगा। फिल्म, टीवी और डिजिटल माध्यमों से पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।

इतिहास के साथ क्षेत्रीय कलाओं का ज्ञान
पर्यटक गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को दर्शनीय स्थलों के इतिहास के साथ क्षेत्रीय कलाओं के साथ वास्तुकला आदि का ज्ञान दिया जाएगा। 

कार्यशाला में प्रस्ताव की दी थी जानकारी
विश्वविद्यालय में 8-9 दिसंबर 2020 को कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग मुख्य अतिथि थीं। उनको उत्कृष्टता केंद्र के लिए तैयार प्रस्ताव की जानकारी दी गई थी। उन्होंने शहर के कला और संस्कृति से जुड़े लोगों से चर्चा भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed