फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cement trader murder, suspect may be realative

व्यवसाई की हत्या में हो सकता है किसी अपने का हाथ

Thu, 23 Dec 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
cement trader murder, suspect may be realative
23एमएनपी-16-मृतक आशाराम दुबे का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
बेवर। रसूलाबाद निवासी सीमेंट व्यवसायी की हत्या में किसी परिचित का हाथ हो सकता है। दुकान के अंदर पुलिस को किसी भी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। वहीं, अंदर से बंद दुकान का खुलना भी वारदात में किसी अपने के शामिल होने का संकेत कर रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता के साथ जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रसूलाबाद निवासी 62 वर्षीय आशाराम दुबे रोजाना अपनी दुकान में ही सोया करते थे। बुधवार की रात भी वह बेटे के घर चले जाने के कुछ देर बाद अंदर से शटर बंद कर सो गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब पुत्र नवीन दुकान पर पहुंचा तो शटर खुला हुआ था। वहीं, पुलिस ने जब मौके पर पहुंच कर जांच की तो दुकान के अंदर किसी भी तरह के संघर्ष के निशान नहीं थे। जाहिर हो रहा था कि जो भी कोई व्यक्ति अंदर आया, उसे आशाराम अच्छी तरह से जानते थे। पुलिस की अब तक की जांच तो वारदात में किसी अपने के ही शामिल होने की ओर इशारा कर रही है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता के साथ जांच कर रही है। हत्या किसने और क्यों कि जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। अपराधी पुलिस से बच नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने की जांच
जीटी रोड स्थित बिल्डिंग मैटेरियल में सीमेंट व्यवसायी का शव मिलने के बाद आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मौके पर पहुंचे फोरेंसिक एक्सपर्ट ने दुकान के अंदर से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। डॉग स्क्वायड ने दुकान के अंदर और बाहर कुछ दूर तक सुरागकशी की। दोनों ही टीम करीब दो घंटा तक घटनास्थल पर जांच के लिए रुकी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed