{"_id":"61cae7c1612f1808f95e9352","slug":"cement-supplier-murder-news-dead-body-of-sandeep-gupta-reached-aliganj-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदीप गुप्ता हत्याकांड: अलीगंज में दोपहर तक रहा जाम, कारोबारी का शव पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप गुप्ता हत्याकांड: अलीगंज में दोपहर तक रहा जाम, कारोबारी का शव पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब
Tue, 28 Dec 2021 04:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Dec 2021 04:02 PM IST
सार
अलीगढ़ में सोमवार को एटा के अलीगंज निवासी सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के विरोध में मंगलवार को हजारों लोग सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन
संदीप गुप्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के कस्बा अलीगंज निवासी सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या की सूचना सोमवार रात मिली तो लोग स्तब्ध रह गए। परिजन और परिचित अलीगढ़ रवाना हो गए तो रात में गम का सन्नाटा पसर गया, जो मंगलवार सुबह नारेबाजी से टूटा। आक्रोशित लोगों ने एटा-फर्रुखाबाद मार्ग पर बैरीकेडिंग कर दोपहर तक जाम लगाया। जैसे ही कारोबारी का शव पहुंचा तो जनसैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर बाद भारी भीड़ के बीच कस्बा के श्मशान स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
सोमवार रात को ही कारोबारी संदीप गुप्ता के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। हर एक व्यक्ति की आंखें नम थीं। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे कस्बे व क्षेत्र के लोगों ने पड़ाव व कायमगंज रोड स्थित कोल्डस्टोरेज के पास बांस-बल्ली की बैरीकेडिंग लगाकर रोड जाम कर दिया। वहीं गांधी मूर्ति के पास कस्बे के व्यापारी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ हुई नारेबाजी
माइक से संदीप गुप्ता अमर रहें और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनकी मांग थी कि घटना का खुलासा कर हत्यारों को जल्द पकड़ा जाए और फांसी दी जाए। पुलिस ने दोपहर करीब 1 बजे समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। दोपहर बाद जैसे ही कारोबारी का शव कस्बे में पहुंचा लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई अंतिम दर्शन करने के लिए दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
घर से लेकर मुख्य मार्ग तक भीड़ ही भीड़
कारोबारी संदीप गुप्ता के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की अपार भीड़ उमड़ी। उनके घर से लेकर पड़ाव व डाक बंगला तक मुख्य मार्ग पर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी।
अलीगढ़ में हुई थी हत्या
कारोबारी संदीप गुप्ता अलीगंज के रहने वाले थे। सोमवार देर शाम को अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित गांधीआई तिराहा मोड़ पर उनकी हत्या कर दी गई थी। वह कार में सवार थे। तभी कार सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। उनको तीन गोलियां लगीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस हत्याकांड से एटा के व्यापारियों में आक्रोश है।