फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   celebration of christmas day in agra

क्रिसमस के रंग में रंगी ताजनगरी, देखिए तस्वीरें

Tue, 26 Dec 2017 06:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 26 Dec 2017 06:37 AM IST
विज्ञापन
celebration of christmas day in agra
क्रिसमस - फोटो : amar ujala
शहर के गिरजाघरों और मसीह संस्थानों में सोमवार को क्रिसमस का उल्लास नजर आया। गिरजाघरों में सुबह विशेष प्रार्थना सभाओं में भाग लेने के बाद झांकियों के दर्शन करने के लिए मसीह समाज के लोग उमड़ पड़े। कैंडल जलाकर प्रभु को नमन किया। केक और उपहारों का आदान प्रदान किया।
विज्ञापन


 सेंट पीटर्स चर्च में लगी क्रिसमस प्रदर्शनी में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दफा प्रदर्शनी में सेंट की उपाधि मिलने के बाद मदर टेरेसा के सेवा कार्यों को जगह देने के साथ वृद्धाश्रम की झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन


शहर में मध्य रात्रि को प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही मसीह समाज में खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया था। सोमवार सुबह सेंट पीटर्स, सेंट पॉल्स, सेंट मेरीज, सेंट पैट्रिक्स, सेंट मेरी समेत दर्जनभर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित झांकियों के दर्शन करने और पूजा अर्चना के लिए मसीह समाज के लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया, यहां उन्होंने झांकियों के दर्शन करके कैंडल जलाईं। 

देर शाम तक ये सिलसिला चलता रहा। लोगों ने एक दूसरे को उपहार भेंट किए। इसके साथ ही केक काटकर खुशियां मनाईं। सेंट मेरीज चर्च के फादर मून लाजरस ने बताया कि मुक्तिदाता के आगमन पर कैरोल सिंगिंग का गायन किया गया। उधर, मसीह संस्थानों में भी प्रभु यीशु की आराधना की गई। खास सजावट की गई और व्यंजन बनाए गए। 

क्रिसमस पर भी दिखा सेल्फी का क्रेज

celebration of christmas day in agra
चर्च के बाहर सेल्फी लेतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
 सेंट पीटर्स चर्च परिसर में लगी क्रिसमस प्रदर्शनी में सुबह से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। गिरजाघर के बाहर मेले का नजारा था। खेल खिलौने, झूले और तमाशे वाले थे। प्रदर्शनी में चरनी की झांकियां, प्रभु जन्म से संबंधित झांकियां, चरवाहों की झांकी, संत मदर टेरेसा की झांकी और वृद्धाश्रम की झांकियां मन मोह लेने वाली थीं। 

अकबरी चर्च में श्रद्धालुओं ने कैंडल जलाए। हजारों लोगों ने प्रदर्शनी देखी। युवाओं में प्रदर्शनी देखने को लेकर खासा क्रेज देखा गया। वे झांकियों के साथ सेल्फी लेते नजर आए। इसी तरह अन्य चर्चों में भी खासी भीड़ रही। 

सेंट क्लाज बनकर बांटे उपहार

celebration of christmas day in agra
christmas - फोटो : amar ujala
सदर बाजार, सेंट मेरीज चर्च समेत कई स्थानों पर बग्घी में सवार होकर सेंटा क्लाज बने लोगों ने बच्चों को उपहार बांटे। बच्चे भी सेंटा क्लाज के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। 

सदर बाजार में पुलिसकर्मियों ने जिप्सी में सेंटा क्लाज बनकर बच्चों को उपहार बांटे तो लोगों ने खूब सराहा। पंचवटी कॉलोनी में श्याम भोजवानी ने साथियों के साथ सेंटा क्लाज बनकर आसपास की कॉलोनियों में उपहार वितरित किए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed