{"_id":"690980c8c26dfd08490243d8","slug":"celebrates-deepti-sharma-s-world-cup-glory-minister-honors-her-parents-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deepti Sharma: कैबिनेट मंत्री ने दीप्ति शर्मा के माता-पिता का किया सम्मान, घर के बाहर आतिशबाजी...बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deepti Sharma: कैबिनेट मंत्री ने दीप्ति शर्मा के माता-पिता का किया सम्मान, घर के बाहर आतिशबाजी...बांटी मिठाई
Tue, 04 Nov 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Nov 2025 09:57 AM IST
सार
दीप्ति शर्मा के घर के बाहर ढोल बजाकर जश्न मनाया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी दीप्ति शर्मा के घर पहुंचे। उनके माता-पिता का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया दीप्ति के माता-पिता का सम्मान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सोमवार को क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के अवधपुरी स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने उनके परिजन से मुलाकात की। पिता भगवान शर्मा और मां सुशीला शर्मा का सम्मान किया।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार अपने प्रदेश की बेटी पर गर्व करती है। बेटियों ने अपने जुनून, मेहनत और अटूट लगन से वह कर दिखाया जो कभी सपना लगता था। यह जीत सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है। दीप्ति शर्मा के माता और पिता और भाई ने हमेशा बेटी को आगे बढ़ाने और खेल के प्रति जागरूक किया। आज इसी का परिणाम है कि दीप्ति की लगन और मेहनत का उजाला पूरे विश्व में फैल रहा है।
इस दाैरान क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के घर के बाहर ढोल-नगाड़े के साथ तिरंगा लहराकर आतिशबाजी की गई। कैबिनेट मंत्री की पत्नी प्रीति उपाध्याय ने भारत माता की जय जयकार के साथ नृत्य कर दीप्ति शर्मा के परिवार के लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, सुनील करमचंदानी, मीनाक्षी वर्मा, राधा मनवानी, संजय शर्मा, सुनील शर्मा, आनंद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने दीप्ति को किया वीडियो काॅल, दी बधाई
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने महिला विश्व कप में शानदार जीत के लिए आगरा की क्रिकेटर और पुलिस विभाग में डीएसपी दीप्ति शर्मा को वीडियो काॅल पर बधाई दी। उनसे कहा कि आप ऐसे ही वैश्विक पटल पर देश, प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करती रहें। उन्होंने आगरा पुलिस का धन्यवाद दिया।