फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Celebrated by playing hockey match at Eklavya Stadium

Agra News: एकलव्य स्टेडियम में हॉकी मैच खेलकर मनाया जश्न

Sat, 08 Nov 2025 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Celebrated by playing hockey match at Eklavya Stadium
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम
आगरा। भारतीय हाॅकी के 100 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को एकलव्य स्टेडियम में क्षेत्रीय खेल आगरा एवं आगरा हाॅकी संघ ने जिला स्तरीय बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। मैच खेलकर खिलाड़ियों ने जश्न भी मनाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 10 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विधायक छावनी डाॅ. जीएस धर्मेश, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, सचिव हॉकी संघ संजय गौतम ने खिलाड़ियों के साथ केक काटा। बालिका वर्ग के मैच में वैजयंती देवी इंटर कॉलेज ने 3-2 से बीडी जैन कॉलेज को पराजित किया। वैजयंती देवी की तरफ से 2 गोल वंशिका 1 गोल सोनी ने किया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में स्टेडियम-11 ने सेंट फ्लावर स्कूल को 1-0 से पराजित किया। स्टेडियम-11 की तरफ से माही ने गोल किया। तीसरे मैच बालक वर्ग में कैंट इंटर काॅलेज ने जीएल पब्लिक स्कूल को 1-0 से पराजित किया। चौथे मैच बालक वर्ग में कृष्ण पीजी ने पुलिस मॉडर्न टीम को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका प्रशांत शुक्ला, आशा, मधु, पूजा, आरती, श्रद्धा ने निभाई। इस दौरान आगरा हॉकी संघ अध्यक्ष कमल चौधरी, उपाध्यक्ष आगरा हाॅकी तपेश शर्मा, शाहिद अंसारी, अमर सिंह, कुलदीप सिरोही, गोपाल, भगत, वीरेंद्र सिंह, गौरव रौतेला, मनोज कुशवाहा, सविता श्रीवास्तव, मीनाक्षी आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed