फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CDO reached Vidhuna, site marked for watch tower

विधूना पहुंचे सीडीओ, वॉच टॉवर के चिह्नित किया स्थल

Tue, 24 Aug 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
CDO reached Vidhuna, site marked for watch tower
मैनपुरी। सारस सर्किट पर्यटन क्षेत्र के तहत विधूना का भी चयन किया गया है। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने विधूना पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने वॉच टॉवर निर्माण के लिए स्थल चिह्नित करने के साथ ही यहां प्रस्तावित अन्य कार्यों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

विकास खंड घिरोर क्षेत्र के गांव विधूना को प्रशासन ने सारस सर्किट क्षेत्र में शामिल किया है। यहां स्थित तालाब को बेहतर बनाने के साथ ही यहां दो वॉच टॉवर का निर्माण प्रस्तावित है। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार विधूना पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ विधूना स्थित तालाबों और ऋषि मार्कंडेय तपोभूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने वॉच टॉवर निर्माण के लिए स्थलों का चयन करने के साथ ही अन्य कार्य समय से पूर्ण कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सर्दी के समय में विदेशी पक्षियों का आना शुरू हो जाता है। ऐसे में सर्दी से पहले कार्य पूर्ण कराए जाने हैं। उन्होंने खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार को जल्द कार्य शुरू कराने के लिए कहा। इस दौरान उपायुक्त मनरेगा पीसी राम, जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed