{"_id":"5b71218d42c792434655cbc6","slug":"cctv-footage-of-theft-in-bike-showroom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक शोरूम में साढ़े सात लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक शोरूम में साढ़े सात लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर आईएसबीटी के सामने चोरों ने एक बाइक शोरूम की दीवार तोड़ दी। इसके बाद पांच लाख रुपये का सामान और ढाई लाख रुपये चोरी कर ले गए। एक चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विभव नगर निवासी गुरनाम चावला का टीएनटी मोटर्स के नाम से आईएसबीटी के सामने सर्विस रोड पर बाइक का शोरूम है। शनिवार रात को चोर शोरूम के पिछले हिस्से से छत पर चढ़ गए। इसके बाद दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
रविवार की सुबह शोरूम खोलने पर घटना की जानकारी हुई। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर नजर आ रहा है। वो पैंट और बनियान पहने हुए है। घटना तकरीबन रात 11 बजे के हुई।

Trending Videos
सरिया से तोड़ा सीसीटीवी कैमरा
रात दो बजे चोर ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को सरिया से तोड़ दिया। पुलिस फुटेज की मदद से चोर की तलाश में लगी है। घटना से व्यापारियों में रोष है। शहर में आए दिन चोरी की घटना सामने आ रही हैं।
बिल्लोचपुरा में भी कारोबारी चाचा-भतीजे के घर में दो दिन पहले चोर घुस गए थे। इसके बाद चोरी का प्रयास किया था। इसमें भी चार चोर थे। ये सभी कच्छा और बनियान पहने हुए थे। इसके अलावा भी शहर में लगातार चोरी हो रही हैं। पुलिस एक भी गैंग को नहीं पकड़ पा रही है।