{"_id":"60c64a0b8ebc3ed22f22f2c7","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-in-gaushalas-officers-will-keep-an-eye-kasganj-news-agr4955969135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल- गायों की देखभाल के लिए गोशालाओं में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल- गायों की देखभाल के लिए गोशालाओं में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
कासगंज। जिले में गोशालाओं की निगरानी बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी ने वाईफाई से कनेक्ट सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। जिले की 15 गोशाला एवं निराश्रित पशु आश्रय स्थलों पर यह व्यवस्था लागू होगी। इससे अधिकारी इस बात पर नजर रख सकेंगे कि गोवंशों को चारा पानी समय से मिल रहा है। अन्य समस्याओं पर नजर रहेगी।
जिले में करीब 3 हजार गोवंशीय पशु इन गोशालाओं एवं आश्रय स्थलों में हैं। जहां कर्मियों की तैनाती पशुओं की देखरेख के लिए की गई है। पशु चिकित्सक और पशु चिकित्साविभाग के कर्मी तैनात हैं। जो समय समय पर गोवंशों का परीक्षण करते हैं और उपचार करते हैं, लेकिन गोशालाओं और आश्रय स्थलों को लेकर काफी शिकायतें प्रशासन को मिलती हैं। इन शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी सीपी के निर्देश पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की जा रही है। यह सीसीटीवी कैमरे वाईफाई से कनेक्ट होंगे। सौ सीसीटीवी कैमरे इन गोशालाओं में लगेंगे। शासन स्तर से भी मुख्यमंत्री या अधिकारी सीधे आश्रय स्थल की व्यवस्था को देख सकेंगे।
- जिले में 15 गोशालाओं और आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना है। यह सीसीटीवी कैमरे वाई फाई से कनेक्ट किए जाएंगे। जिससे शासन से लेकर जिले तक के अधिकारी कभी भी आश्रय स्थलों व गोशालाओं का जायजा ले सकेंगे। सौ सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है
विज्ञापन
डा. खुशीराम प्रजापति - जिला पशु चिकित्साधिकारी