फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cbse will conduct Class 10 board exams twice from 2026 Understand the benefits and disadvantages to students

CBSE 10th Exam New Rules: सीबीएसई की दो बार परीक्षा से फायदा या नुकसान, समझ लें मुख्य बातें...छात्र तो खुश हैं

Thu, 26 Jun 2025 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Jun 2025 10:28 AM IST
सार

सीबीएसई की दो बार परीक्षा से छात्रों को फायदा होगा या फिर नुकसान, इसे लेकर तमाम सवार उठ रहे हैं। आइये जानते हैं कि क्या कहते हैं छात्र....
 

विज्ञापन
Cbse will conduct Class 10 board exams twice from 2026 Understand the benefits and disadvantages to students
2026 से साल में दो बार होगी सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस वर्षीय से 10वीं में दो बार बोर्ड परीक्षा कराएगा। यह प्रयास छात्रों के ऊपर से परीक्षा का दबाव और तनाव कम करने के लिए किया गया है। हालांकि बोर्ड ने पहला चरण अनिवार्य रखा है। अपने प्रदर्शन से असंतुष्ट छात्रों को दूसरा मौका भी मिलेगा। खास बात यह बोर्ड की अंक तालिका में उसी परीक्षा के अंक दर्ज होंगे जिसमें छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। शहर के सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र बोर्ड के इस निर्णय से खासा खुश नजर आए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: गणित के शिक्षक ने छात्रा के सामने रखी गंदी शर्त, वो मजबूर हो गई...आपबीती सुन खौल उठेगा खून
विज्ञापन





 

कम होगा बोर्ड का डर
जीडी गोयनका की छात्रा जिया ने बताया कि अक्सर हमने देखा है कि किसी कारण से अच्छे अंक नहीं आते तो छात्रों को बेहद निराशा होती है। सप्लीमेंट्री का नाम भी बुरा लगता है। अब बोर्ड सभी को दो चांस देगा। इससे छात्र रिलैक्स माइंड से परीक्षा दे पाएंगे।


 

वैकल्पिक है दूसरी परीक्षा
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के छात्र  अविरल जायसवाल का कहना है कि पहले लगा एक बोर्ड परीक्षा क्या कम थी जो दो बार कर दी। बाद में समझ में आया कि ये हमारी सहूलियत के लिए किया गया है। नंबर कम आएं तो परीक्षा दो वरना मत दो।

ये भी पढ़ें -   जुल्म की इंतहा: सिगरेट से दागने के निशान, शरीर की चोटें दे रहीं गवाही...नौ वर्षीय बच्ची ने क्या कुछ नहीं झेला

 
 
विज्ञापन

जिसमें अंक बढ़िया उसी की मिलेगी मार्कशीट
जीडी गोयनका के छात्र अरमान मलिक का कहना है कि सीबीएसई का यह निर्णय हमारे हित में है, इससे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का प्रतिशत बढ़ेगा। सबसे अच्छी बात यह है किअगर किसी के मार्क्स दूसरी परीक्षा में नहीं आए तो पहली परीक्षा के अंक ही फाइनल माने जाएंगे।

 

परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगा समय
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की छात्रा नाइशा छौंकर ने बताया कि अब हमें फरवरी, मार्च में अपनी पहली मुख्य परीक्षा देनी होगी। अगर किसी कारणवश अंक उम्मीद के मुताबिक नहीं आते तो हमें में में एक और मौका मिलेगा। अच्छी बात यह है कि जिस परीक्षा में हमारे अंक ज्यादा होंगे, वही अंतिम मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed