फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBSE: Term 1 exam preparation begins

सीबीएसई: टर्म-1 की परीक्षा की तैयारी शुरू

Wed, 20 Oct 2021 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Term 1 exam preparation begins
आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की टर्म-1 की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 30 नवंबर से 10वीं की और एक दिसंबर से 12वीं की परीक्षाएं होनी हैं। परीक्षाएं ओएमआर शीट आधारित होंगी। वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। विद्यार्थी बदली परीक्षा प्रणाली के लिए अभ्यस्त हो जाएं, इसके लिए तैयारी कराई जा रही है। बदले पैटर्न के अनुरूप कुछ स्कूलों ने प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू करा दी हैं। जबकि कुछ दिवाली के बाद कराएंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई के शहर समन्वयक रामानंद चौहान ने बताया कि टर्म-1 परीक्षा में जिले में करीब 26 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें 10वीं के 14 हजार और 12वीं के 12 हजार विद्यार्थी शामिल हैं। कोरोना प्रोटोकाल के अनुरूप परीक्षा कराई जानी हैं। उसी के अनुरूप केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। परीक्षा 90 मिनट की होगी। 50 फीसदी पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र को पढ़ने के लिए विद्यार्थी को 20 मिनट का समय दिया जाएगा। रामानंद चौहान ने बताया कि उन्होंने अपने विद्यालय सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल में 18 अक्तूबर से प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू करा दी हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को टर्म-1 की तैयारी के लिए ओएमआर शीट भी दी जाएगी।
विज्ञापन

टर्म-1 के पैटर्न के अनुरूप ही प्री-बोर्ड परीक्षा ओएमआर शीट पर करा ली गई। विद्यार्थियों को परिणाम भी दे दिया गया है। अब उनको टेस्ट सीरीज दे रहे हैं। जिससे वह तैयारी कर सकेंगे। - पुनीत वशिष्ठ, प्रधानाचार्य, जीडी गोयनका स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएमआर शीट आधारित परीक्षा विद्यार्थियों को देनी है। इसके लिए अच्छे से तैयारी करानी पड़ेगी। सत्र के शुरूआती दिनों में पढ़ाई भी प्रभावित रही थी। दिवाली के बाद प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी।- डॉ. गिरधर शर्मा, सीएमडी, सेंट एंड्रूज ग्रुप
18 अक्तूबर से प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू करा दी गई है। दिवाली तक छात्रों को परिणाम दे दिया जाएगा। इसके बाद मॉक टेस्ट कराया जाएगा। जिससे विद्यार्थी बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने के लिए तैयार हो जाएं।- प्रद्युम्न चतुर्वेदी, प्रबंधक, गायत्री पब्लिक स्कूल

बोर्ड ने टर्म-1 परीक्षा के लिए समय सही चुना है। विद्यार्थियों को तैयारी करने के लिए पर्याप्त मौका मिल जाएगा। दिवाली के बाद प्री-बोर्ड परीक्षाएं बोर्ड परीक्षाएं सीबीएसई के पैटर्न के अनुरूप ही शुरू करा दी जाएगी। - संजय तोमर, चेयरमैन, होली पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed