{"_id":"62dd87735d7a8d1efe0d191b","slug":"cbse-students-will-be-able-to-get-marks-verification-mainpuri-news-agr5412429178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई के परीक्षार्थी करा सकेंगे अंक सत्यापन: डॉ. राममोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई के परीक्षार्थी करा सकेंगे अंक सत्यापन: डॉ. राममोहन
विज्ञापन
मैनपुरी। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को अंक सत्यापन कराने का अवसर प्रदान किया है। 26 जुलाई से टर्म-2 परीक्षा में प्राप्त अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन किया जा सकेगा। यह जानकरी सीबीएसई के जिला समन्वयक डॉ. राममोहन ने दी।
सीबीएसई के मैनपुरी, एटा, कासगंज और फिरोजाबाद जनपदों के सिटी कोऑर्डिनेटर एवं सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी के प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने बताया कि परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीबीएसई ने बहुउद्देशीय अंक सत्यापन प्रणाली का प्रक्षेपण किया है। जिसके अंतर्गत परीक्षार्थी टर्म-2 परीक्षा में प्राप्त अपने अंकों का सत्यापन कर सकते हैं तथा अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के प्रथम चरण में परीक्षार्थियों को सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसकी समय सीमा 26 जुलाई 2022 से 28 जुलाई 2022 तक है। अंक सत्यापन के लिए 10वीं तथा 12वीं कक्षा के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। सत्यापित रिजल्ट इंटरनेट पर ही अपलोड किया जाएगा। साथ ही सत्यापन की प्रक्रिया के लिए परीक्षार्थी को केवल एक ही मौका दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपनी परीक्षा उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें प्रति विषय 500 रुपये शुल्क दसवीं कक्षा के लिए तथा प्रति विषय 700 रुपये बारहवीं कक्षा के लिए देना होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आठ अगस्त से नौ अगस्त के बीच भरे जा सकेंगे तथा शुल्क 500 रुपये (दसवीं कक्षा) तथा रुपये 700 (बारहवीं कक्षा) 09 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन ही जमा किया जा सकता है। यह प्रक्रिया केवल उन्हीं परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध होगी जो अंक सत्यापन के लिए पहले आवेदन कर चुके होंगे।
विज्ञापन
परीक्षा पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। फोटोकॉपी प्राप्त करने के उपरान्त परीक्षार्थी को लगता है कि उसकी उत्तर पुस्तिका के किसी प्रश्न का मूल्यांकन सही नहीं हुआ है तो वह पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के तृतीय चरण के अंतर्गत पुनर्परीक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। जिसके लिए परीक्षार्थी को 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के रूप में देने होंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 13 अगस्त 2022 से 14 अगस्त 2022 के बीच भरे जायेंगे। पुनर्मूल्यांकन हेतु निर्धारित शुल्क प्रति प्रश्न की दर से 14 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन ही जमा किया जा सकता है। यह सुविधा केवल उन्हीं परीक्षार्थियों हेतु उपलब्ध होगी जिन्होंने पूर्व में संबंधित विषय हेतु सत्यापन एवं फोटोकॉपी हेतु आवेदन कर लिया हो। सिटी कोऑर्डीनेटर डॉ. राम मोहन ने आगे बताया कि अंक सत्यापन प्रक्रिया के लिए निर्धारित तिथियों की विस्तृत जानकारी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है।