फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cbse student committed suicide on day of board exam in mainpuri

CBSE Board Exam 2024: बोर्ड परीक्षा वाले दिन छात्र ने किया सुसाइड, कमरे में लटका मिला शव; मची चीख पुकार

Fri, 23 Feb 2024 07:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Feb 2024 07:39 AM IST
सार

 सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा वाले दिन एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की वजह क्या रही, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 
 

विज्ञापन
cbse student committed suicide on day of board exam in mainpuri
छात्र ने की आत्महत्या। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मैनपुरी के मोहल्ला भरतवाल में बुधवार की शाम एक इंटर के छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। परिजन अस्पताल भी लेकर आए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। बगैर पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल निवासी कन्हैया लाल वर्मा का 17 वर्षीय पुत्र अभियांशु सीबीएसई माध्यम के स्कूल में 12वीं का छात्र था। परीक्षाएं चल रहीं थीं। बुधवार की शाम को किसी कारण के चलते छात्र ने कमरे में पंखा के कुंडा में फंदा लगा जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। अफरा तफरी के बीच परिजन अभियांशु को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल पहंचे। 
विज्ञापन


वहां परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को पैतृक गांव आलीपुर खेड़ा ले गए। वहां छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। छात्र ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर वजह की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed