{"_id":"5f0c36148ebc3e63703767cc","slug":"cbse-intermediate-class-result-2020-somya-yadav-gets-99-percentage-marks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE 12th Result 2020: 99 फीसदी अंक के साथ सौम्या यादव ने किया मैनपुरी टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE 12th Result 2020: 99 फीसदी अंक के साथ सौम्या यादव ने किया मैनपुरी टॉप
Tue, 14 Jul 2020 12:58 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:58 AM IST
सार
99 अंक मिले सौम्या यादव को, 98.4 अंक मिले सौम्या पांडेय को
विज्ञापन
परिवार के साथ टॉपर सौम्या यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। मैनपुरी जिले में परीक्षा परिणाम 92.86 प्रतिशत रहा। यहां संचालित 19 कॉलेजों के 1865 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1732 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। सुदिती ग्लोबल एकेडमी की छात्रा सौम्या यादव ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम बच्चों के मोबाइल और साइबर कैफों पर अपलोड नहीं हो सका। केवल कॉलेज संचालकों ने अपने कॉलेज कोड के माध्यम से ही देखा। जिले के प्रमुख स्कूलों में परीक्षा परिणाम देखने के लिए परीक्षार्थी पहुंचे। यहां बेहतर अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं का शिक्षकों ने मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी की छात्रा सौम्या यादव ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा भावना यादव 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
सुदिती ग्लोबल एकेडमी की ही छात्रा सौम्या पांडेय ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीप्ति यादव 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में चौथे स्थान पर रहीं।
Trending Videos
आईएएस बनना चाहती हैं सौम्या यादव
भोगांव के रसूलाबाद चौराहा के पास रहने वाले डॉ. विजय कुमार यादव की पुत्री ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सौम्या की मां अनुपम यादव प्राथमिक विद्यालय अमहेरा में शिक्षिका हैं। परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने के लिए सौम्या ने रात के 12 बजे तक पढ़ाई की। विद्यालय के अतिरिक्त आठ से 10 घंटे तक पढ़ाई की।
शिक्षा के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। कोई ट्यूशन भी नहीं लगाई। सौम्या का सपना आईएएस बनकर देश सेवा करने का है। वह अपने बाबा पूर्व प्रधानाचार्य कामता सिंह यादव को अपना प्रेरणाश्रोत मानती है। सौम्या का कहना है कि लक्ष्य निर्धारित कर यदि शिक्षा हासिल की जाए तो निश्चित ही सफलता मिलती है।
शिक्षा के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। कोई ट्यूशन भी नहीं लगाई। सौम्या का सपना आईएएस बनकर देश सेवा करने का है। वह अपने बाबा पूर्व प्रधानाचार्य कामता सिंह यादव को अपना प्रेरणाश्रोत मानती है। सौम्या का कहना है कि लक्ष्य निर्धारित कर यदि शिक्षा हासिल की जाए तो निश्चित ही सफलता मिलती है।