फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cbse Intermediate Class Result 2020 Girls Gets High Percentage Marks

CBSE 12th Result 2020: बेटियों ने फिर किया नाम रोशन, रिजल्ट देखकर खिले चेहरे

Mon, 13 Jul 2020 04:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 13 Jul 2020 04:28 PM IST
सार

बेटों से ज्यादा बेटियों ने मारी  छलांग, साइंस, कॉमर्स में भी बेटी बनीं टॉपर
 

विज्ञापन
Cbse Intermediate Class Result 2020 Girls Gets High Percentage   Marks
पास विद्यार्थियों को मिठाई खिलातीं स्कूल की शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई बोर्ड कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। इस बार भी सीबीएसई बोर्ड का बंपर रिजल्ट हुआ। कोरोना काल के बीच अंकों की जमकर बारिश हुई है। बेटों के मुकाबले बेटियों ने अच्छे अंक हासिल कर नाम रोशन किया है। ज्ञानदीप सीनियर सैकेंड्री स्कूल शिकोहाबाद के छात्र तुषार अग्रवाल और अनुष्का सिकरवार ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जनपद में नाम रोशन किया। 
विज्ञापन


कॉमर्स वर्ग में भी ज्ञानदीप स्कूल शिकोहाबाद की छात्रा दिव्यांशी कुशवाह ने 98.7 प्रतिशत अंक सफलता हासिल की है। सोमवार को रिजल्ट आने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी से उछ़ल पड़े। जिस हिसाब से छात्र-छात्राओं को उम्मीद थी, उस हिसाब से अंक भी हासिल किए हैं। 
विज्ञापन


बाहरवीं में कुल 3885 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोपहर एक बजे के बाद सभी की निगाहें परीक्षा परिणाम पर ही टिक गईं। लेकिन वेबसाइट न चलने के कारण छात्र-छात्राओं और स्कूल संचालकों को परीक्षा परिणाम जानने में काफी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्कूलों में छात्र-छात्राएं अपना परिणाम जानने पहुंचे। परिणाम आने के बाद वह अपनी खुशी का इजहार करने लगे। इस बार भी फिरोजाबाद के मुकाबले शिकोहाबाद के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर दिखाया है। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को फोन करके बधाई दी। 



मोबाइल पर देखा रिजल्ट
छात्र-छात्राओं को रिजल्ट के आने की जानकारी मिली तो वेबसाइट मोबाइल पर खोल ली। वेबसाइट पर रिजल्ट नहीं दिख सका। काफी देर तक वेबसाइट नहीं खुल रही थी। स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं ने संपर्क कर रिजल्ट जाना। मोबाइल से एसएमएस भेजकर छात्र-छात्राओं ने अंक जाने। छात्र-छात्राओं ने दोस्तों को वीडियो कॉल करके बधाई दी। 

घर पर बनीं मिठाई और केक
कोरोना काल में लोग बाहर का खाना पसंद नहीं कर रहे हैं। लेकिन खुशी के मौके पर सेलीब्रेशन न हो, ऐसा भी संभव नहीं था। बच्चों के पास होने की खुशी में मम्मियों ने घर ही मिठाई बनाई। केक भी बनाकर सेलीब्रेशन किया।
 
दो परीक्षा न होने से मायूस हुए कई परीक्षार्थी
दो परीक्षाएं न होने से का संख्या में परीक्षार्थी मायूस थे। कई परीक्षार्थियों को मलाल था कि अगर कोरोना के कारण परीक्षाएं न टलती। जो पेपर शेष रह गए थे, उनमें अच्छा प्रदर्शन करते। इस पर कई शिक्षकों ने भी असंतोष व्यक्त किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed