फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBSE: 9050 candidates will appear in 24 centers

सीबीएसई: 24 केंद्रों पर 9050 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Sun, 14 Nov 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
CBSE: 9050 candidates will appear in 24 centers
फिरोजाबाद। सीबीएसई ने पहले चरण में 16 और 17 नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा के लिए 24 केंद्र बना दिए हैं। इन केंद्रों पर 9050 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कोविड के कारण इस बार परीक्षा केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। विद्यार्थियों और स्कूल केंद्र व्यवस्थापकों ने तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष सीबीएसई में 10वीं कक्षा के लिए जिले के 5200 और 12वीं के लिए जिले के 3850 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। हालांकि इस बार बोर्ड ने अपनी नीतियों में बदलाव किया है। इसके तहत अब छात्रों के मूल्यांकन के लिए दो बार बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी। बोर्ड परीक्षाओं का दूसरा चरण अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा 16 और 17 नवंबर को प्रस्तावित है। बोर्ड ने परीक्षा के लिए 24 केंद्रों का निर्धारण कर दिया है।
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए इस बार एक कक्षा में अधिकतम 12 विद्यार्थी को बैठाने की अनुमति होगी। सीबीएसई बोर्ड के कोऑर्डिनेटर राममोहन ने बताया कि 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार की बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया है। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों को 20 मिनट का रीडिंग टाइम दिया जाएगा। पहले यह समय 15 मिनट का होता था। पहले चरण की बोर्ड परीक्षा में प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनाए गए परीक्षा केंद्र
किड्स कॉर्नर स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, माता प्रसाद कलावती देवी स्कूल, सेंट जोंस स्कूल, यंग स्कॉलर्स एकेडमी, सर बिलाल कॉन्वेंट स्कूल, सिरसागंज पब्लिक स्कूल, आईवी इंटरनेशनल स्कूल, डिवाइन स्कूल, गुरुनानक पब्लिक स्कूल, राधा वल्लभ स्कूल, डीपीएस शिकोहाबाद, डीपीएस फिरोजाबाद, द एशियन स्कूल, डोमेनिक एकेडिमिक स्कूल, सुदिति स्कूल, संत परम दयाल स्कूल, देहली पब्लिक स्कूल, नॉर्थ सेंट्रल स्कूल टूंडला, जवाहर नवोदय स्कूल गुरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed