फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cbse 12th Result 2022 mainpuri toppers list

CBSE 12th Result 2022: मैनपुरी में मलिका बनी टॉपर, दूसरे और तीसरे स्थान पर भी लड़कियों ने बनाई जगह

Fri, 22 Jul 2022 05:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Jul 2022 05:23 PM IST
सार

शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी की छात्रा मलिका ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। वहीं जिले में दूसरे स्थान पर एसबीआरएल एकेडमी की छात्रा आशी तिवारी रहीं, उन्होंने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विज्ञापन
Cbse 12th Result 2022 mainpuri toppers list
खुशी जाहिर करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई 12वीं का शुक्रवार को परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी की छात्रा मलिका ने 98.7 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर भी बेटियों का कब्जा रहा। परीक्षा परिणाम 86 प्रतिशत रहा। परिणाम देखकर छात्रों के चेहरे खिल गए। 
विज्ञापन


शहर के 23 विद्यालयों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इसमें कुल पंजीकृत 2332 छात्र-छात्राओं में से 1963 ने परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम 86 प्रतिशत रहा। शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी की छात्रा मलिका ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। वहीं जिले में दूसरे स्थान पर एसबीआरएल एकेडमी की छात्रा आशी तिवारी रहीं, उन्होंने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं सेंट मैरीज स्कूल की छात्रा श्रेया राठौर ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


जिला टॉपर मलिका को सुदिती ग्लोबल एकेडमी के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन, निदेशक लव मोहन व शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर व फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी। वहीं जिले में दूसरे स्थान पर रहीं छात्रा आशी तिवारी को एसबीआरएल एकेडमी की प्रधानाचार्य स्तुति गुप्ता और तीसरा स्थान प्राप्त करने वालीं सेंट मैरीज की छात्रा श्रेया राठौर को प्रबंधक दीपक दास और प्रधानाचार्य मनोरमा दास ने बधाई दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं 12वीं के टॉपर्स

1- मलिका, सुदिती ग्लोबल एकेडमी, 98.6 प्रतिशत। 
2- आशी तिवारी, एसबीआरएल एकेडमी, 98.4 प्रतिशत। 
3- श्रेया राठौर, सेंट मैरीज, 98.2 प्रतिशत। 
4- हर्ष प्रताप राठौर, लॉर्ड कृष्णा एकेडमी, 98.2 प्रतिशत। 
5- नंदिनी माहेश्वरी, सीआरबी मेमोरियल स्कूल, 97.6 प्रतिशत। 
6- नारायन प्रताप सिंह, एसबीआरएल एकेडमी, 97.4 प्रतिशत। 
7 -शालिनी चौहान, एसबीआरएल एकेडमी, 97.2 प्रतिशत। 
8- जाह्नवी सिंह, सेंट मैरीज, 97 प्रतिशत। 
9- याचना यादव, सेंट मैरीज, 97 प्रतिशत। 
10- सरस्वती, सुदिती ग्लोबल एकेडमी, 96.8 प्रतिशत। 
11- रागिनी राजपूत, डॉ. किरन सौजिया एकेडमी, 96.8 प्रतिशत। 
12- लविश शाक्य, केपी चिल्ड्रन्स एकेडमी बेवर, 96.6 प्रतिशत। 
13- हिमांशू यादव, सुदिती ग्लोबल एकेडमी, 96.4 प्रतिशत। 

नोट: ये परिणाम विद्यालयों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के आधार पर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed