फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cbse 10th Toppers Said Read Amar Ujala Helpfull For Cbse Exam

आगराः टॉपर्स बोले, अमर उजाला पढ़ने से बढ़ा सामान्य ज्ञान, सोशल साइंस में मिली मदद

Thu, 16 Jul 2020 01:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Jul 2020 01:47 PM IST
सार

अखबार पढ़ने से सोशल साइंस की पढ़ाई में भी मिली मदद

विज्ञापन
Cbse 10th Toppers Said Read Amar Ujala Helpfull For Cbse Exam
सिंपकिस स्कूल की छात्रा अंजलि, सुमीत राहुल स्कूल के आदित्य गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई दसवीं के टॉप थ्री की सूची में शामिल छात्र-छात्राओं का कहना है कि उन्होंने किताबें एनसीआरटी की पढ़ीं, इससे अच्छे अंक आए। दूसरा, सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए अमर उजाला नियमित रूप से पढ़ा। अखबार पढ़ने से सोशल साइंस की पढ़ाई में भी मदद मिली। खासतौर से परीक्षा में करंट अफेयर्स के जो सवाल आते हैं, उनके जवाब मिल जाते हैं। 
विज्ञापन


पहला स्थान प्राप्त करने वाली अंजलि शर्मा का कहना है कि एनसीईआरटी की किताबें पढ़ना बहुत जरूरी है। इससे 90 फीसदी पाठ्यक्रम को कवर कर सकते हैं।

बाकी 10 फीसदी को सैंपल पेपर से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर पर अमर उजाला अखबार आता है। वह सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए इसे पढ़ती हैं। इससे सोशल साइंस में पूछे गए करंट अफेयर को हल करने में मदद भी मिली।
विज्ञापन

 

Cbse 10th Toppers Said Read Amar Ujala Helpfull For Cbse Exam
तीसरा स्थान पाने वाले राघवेंद्र सिंह और आयुष बघेल - फोटो : अमर उजाला
नियमित रूप से पढ़ता हूं अमर उजाला: आदित्य
जिले में दूसरे स्थान पर रहे आदित्य गौतम का कहना है कि एनसीईआरटी की किताबें जरूर पढ़नी चाहिए। इसके बाद भी यदि कोई रिफरेंस बुक पढ़ सकते हैं तो अच्छा है। आदित्य के घर भी अमर उजाला अखबार आता है। उनका कहना है कि वह सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए नियमित रूप से अखबार पढ़ते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उन्हें मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Cbse Board 10Th Result: बंपर रिजल्ट देखकर खुशी से उछले छात्र-छात्राएं, बेटों ने मारी बाजी

अधिकतर प्रश्न एनसीआरटी की किताबों से आते हैं - आयुष

तीसरा स्थान पाने वाले राघवेंद्र सिंह और आयुष बघेल का कहना है कि परीक्षा में अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी की बुक पर आधारित होते हैं। विद्यार्थियों को एनसीईआरटी बुक जरूर पढ़नी चाहिए। रिफरेंस बुक उसके साथ पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed