{"_id":"668e7df9208b40aaf20ddab3","slug":"cbse-10th-and-12th-class-supplementary-examinations-from-july-15-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-120416-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 15 जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 15 जुलाई से
Wed, 10 Jul 2024 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 15 जुलाई से
- अंक सुधार परीक्षाओं के लिए भी जारी हुई तिथि
मैनपुरी। सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा तिथि जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं में बोर्ड परीक्षा में कंपार्टमेंट आने या किसी विषय में अपना स्कोर सुधारने के लिए विद्यार्थी 15 जुलाई से परीक्षा देंगे। 10वीं के लिए हो रही सप्लीमेंट्री परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों का 11वीं कक्षा में दाखिला निर्भर करेगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सीबीएसई की ओर से कंपार्टमेंट पेपर का नाम बदल कर सप्लीमेंट्री पेपर रखा है। कंपार्टमेंट के अलावा यदि विद्यार्थी किसी विषय में पास है लेकिन उसमें अपने अंक बेहतर करना चाहता है तो 10वीं में किन्हीं दो और 12वीं में एक विषय की परीक्षा दे सकता है। 12वीं के विभिन्न विषयों के लिए 15 जुलाई को सुबह साढ़े 10 से साढ़े 12 बजे तक परीक्षा होगी। 10वीं कक्षा के लिए 15 जुलाई को सामाजिक विज्ञान, 16 को हिंदी-कोर्स ए और हिंदी-कोर्स बी का पेपर हाेगा। 18 जुलाई को विद्यार्थी विज्ञान और 19 को गणित, 20 को अंग्रेजी और 22 को भाषाओं का पेपर देंगे। पेपर का समय सुबह साढ़े 10 से साढ़े बजे तक रहेगा। परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह की कम्युनिकेबल डिवाइस लाने की अनुमति नहीं होगी। पेपर शुरू होने से पूर्व विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी सीबीएसई की वेबसाइट देख सकते हैं।