{"_id":"5cac6bffbdec221464538261","slug":"cbi-team-investigating-fake-dacuments-case-in-dr-br-ambedkar-university-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में सीबीआई टीम ने डाला डेरा, सप्ताहभर से कर रही इस मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में सीबीआई टीम ने डाला डेरा, सप्ताहभर से कर रही इस मामले की जांच
Tue, 09 Apr 2019 03:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Apr 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से आई सीबीआई टीम आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अभी भी डेरा डाले हुए है। तीन अप्रैल से लगातार टीम बनी हुई है। अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। टीम इस बार किसी नतीजे पर पहुंचनी चाहती है।
विश्वविद्यालय की डिग्री लगाकर उत्तराखंड में चार लोगों ने नौकरी पाई है। उनके प्रमाणपत्र फर्जी होने की शिकायत की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। टीम जांच के लिए दूसरी बार विश्वविद्यालय में आई है। पहली बार 14 मार्च, 2019 को आई थी। 15 मार्च तक रही थी।
इस बार दो अप्रैल को सीबीआई टीम पहुंची। तीन अप्रैल से पूछताछ शुरू की। यह साबित हो चुका है कि उत्तराखंड में नौकरी पाने वाले चार लोगों के प्रमाणपत्र फर्जी हैं। टीम पता करने में जुटी है कि फर्जीवाड़ा हुआ कैसे? इसमें कौन-कौन शामिल हैं।

उस समय तैनात रहे कर्मचारियों को बुलाया
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने सोमवार को संबंधित विभागों में प्रमाणपत्र जारी होने के समय तैनात रहे प्रभारियों को बुलाया। एक निलंबित चल रहे कर्मचारी से भी पूछताछ की। टीम एक एक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
छह दिन से टीम के विश्वविद्यालय में बने होने से कर्मचारियों की हालत खराब है। बीए, बीकॉम, बीएड, चार्ट रूम विभागों में तैनात स्टाफ को जांच में शामिल किया जा रहा है।
आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।