फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cbi raid Interrogation of office superintendent caught taking bribe at Agra Cantt lasted for 10 hours sent to jail

CBI Raid: आगरा कैंट पर रिश्वत लेते पकड़े गए कार्यालय अधीक्षक से 10 घंटे तक चली पूछताछ, भेजा गया जेल

Thu, 14 Jul 2022 04:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 04:17 PM IST
सार

सीबीआई की टीम ने डीआरएम कार्यालय के कार्मिक विभाग में कार्यालय अधीक्षक को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। तकरीबन 10 घंटे तक चली पूछताछ के बाद आरोपी कार्यालय अधीक्षक को सीबीआई की टीम रात 11 बजे के बाद गाजियाबाद लेकर गई थी। 
 

विज्ञापन
Cbi raid Interrogation of office superintendent caught taking bribe at Agra Cantt lasted for 10 hours sent to jail
सीबीआई की टीम ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में डीआरएम कार्यालय के कार्मिक विभाग के कार्यालय अधीक्षक एसके सोनी को सीबीआई की टीम जांच के बाद मंगलवार की रात को गाजियाबाद ले गई। उसे गाजियाबाद में एडीजे-8 की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन

10 घंटे तक चली पूछताछ 

डीआरएम कार्यालय में मंगलवार को गाजियाबाद की सीबीआई टीम ने छापा मारा था। कार्मिक विभाग के कार्यालय अधीक्षक एसके सोनी पर रेलवे के सेवानिवृत्त सीनियर तकनीशियन बृजेश कुमार से सेवानिवृत्ति देयकों के भुगतान के मामले में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। इस पर सीबीआई की टीम ने सोनी को मंगलवार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। तकरीबन 10 घंटे तक चली पूछताछ के बाद आरोपी कार्यालय अधीक्षक को सीबीआई की टीम रात 11 बजे के बाद गाजियाबाद लेकर गई थी। 

विज्ञापन


पांच हजार की ली थी रिश्वत 

हमारे गाजियाबाद कार्यालय के मुताबिक, सोनी को 5000 रुपये लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। बृजेश कुमार का रिटायरमेंट 31 दिसंबर 2021 को हो गया था और उसके बाद उनका कुछ पेमेंट रुका हुआ था, जिसे क्लीयर कराने के एवज में श्याम कुमार सोनी ने रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत बृजेश कुमार ने सीबीआई में कर दी थी। जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए सीबीआई ने आरोपी को आगरा से पकड़ा था। कार्यालय अधीक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद डीआरएम कार्यालय में पूरे दिन इस प्रकरण की चर्चा रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने घर पर की छानबीन

सीबीआई की टीम ने आरोपी कर्मचारी से दोपहर से देर रात तक पूछताछ की। शाम को आरोपी के शाहगंज स्थित आवास पर पहुंची थी। यहां भी टीम ने छानबीन की। इसके बाद आरोपी के परिवारीजन खाना आदि लेकर डीआरएम कार्यालय पहुंचे थे। 

निलंबित किया गया 

आगरा रेल मंडल के डीआरएम आनंद स्वरूप ने बताया कि आरोपी कार्यालय अधीक्षक एसके सोनी को रिश्वत मामले के बाद निलंबित कर दिया गया है। इसके पहले डीआरएम ने एडीआरएम मुदित चंद्रा, वीरेंद्र वर्मा, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी के साथ बैठक करके कर्मचारियों की कार्यशैली को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed