फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBI raid in Tundla after arrested railway engineer for taking bribe

रिश्वत लेने के आरोपी इंजीनियर को लेकर सीबीआई ने की टूंडला में छापेमारी

Tue, 28 Aug 2018 02:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/फिरोजाबाद Updated Tue, 28 Aug 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
CBI raid in Tundla after arrested railway engineer for taking bribe
आरोपी इंजीनियर को ले जाती सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई की एंटी करप्शन विंग ने टूंडला के अधिशासी अभियंता पन्ना लाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। पूछताछ में उसने सीबीआई को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। सूत्रों की मानें तो सीबीआई की टीम सोमवार को आरोपी अभियंता को टूंडला स्थित उसके आवास और आगरा में लेकर पहुंची और छापेमारी की। 
विज्ञापन


गाजियाबाद की सीबीआई टीम ने टूंडला के अधिशासी अभियंता (निर्माण) पन्ना लाल को 26 अगस्त को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इसके बाद उसे सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे डासना जेल भेजा था। कोर्ट ने उसकी 48 घंटे की रिमांड मंजूर की थी। 
विज्ञापन


रिमांड पर सीबीआई उससे पूछताछ कर रही है, उसने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। इससे रेलवे के कमीशनखोरी के रैकेट के बारे में पता चला है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई की एक टीम उसे लेकर टूंडला में उसके आवास पर पहुंची थी, यहां टीम ने छापेमारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी संपत्ति के बारे में भी ब्योरा लिया गया है। उसके और उसके परिवारीजनों के बैंक खातों की जांच भी गई है। टीम ने आगरा कैंट स्थित कार्यालय पर लाकर कुछ दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। हालांकि सीबीआई के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed