फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBI arrested four people in Agra for allegedly bribing NHAI officials and taking undue advantage

UP: भाजपा सांसद के भाई ने NHAI अधिकारियों को रिश्वत देकर लिया लाभ, MP का भी रहा हिस्सा; CBI ने चार को दबोचा

Mon, 10 Jun 2024 07:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 07:45 PM IST
सार

भाजपा सांसद के भाई ने NHAI अधिकारियों को रिश्वत देकर अनुचित लाभ लिया। इसमें सांसद का भी हिस्सा रहने की बात निकलकर आई है। CBI ने चार को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
CBI arrested four people in Agra for allegedly bribing NHAI officials and taking undue advantage
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अधिकारियों को 10 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पीएनसी इन्फ्राटेक (पीएनसी) के चार अफसरों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सीबीआई टीम ने पीएनसी के आगरा सहित छह ठिकानों पर छापा मारा था।

विज्ञापन

पीएनसी इन्फ्राटेक में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद नवीन जैन पूर्व में कंपनी के डायरेक्टर रह चुके हैं। वर्तमान में उनके तीन भाई प्रदीप जैन, चक्रेश जैन और योगेश जैन कंपनी का संचालन करते हैं। सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार पीएनसी व एनएचएआई अधिकारियों को 10 लाख रुपये की रिश्वत मामले में रंगे हाथ पकड़ा गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में पीएनसी के सत्य नारायण अंगुलुरी, बृजेश मिश्रा, अनिल जैन व शुभम जैन के अलावा एनएचएआई छतरपुर के परियोजना निदेशक पुरुषोत्तम लाल चौधरी, कंसल्टेंट शरद वर्मा, रेजीडेंट इंजीनियर प्रेम कुमार सिन्हा शामिल हैं। पीएनसी का पक्ष जानने के लिए चेयरमैन चक्रेश जैन व डायरेक्टर योगेश जैन के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई। उनके मोबाइल बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद के भाई पर अनुचित लाभ का आरोप

हाईवे निर्माण से जुड़ी एक कंपनी ने एनएचएआई अधिकारियों को रिश्वत देकर अनुचित लाभ लेने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में राज्यसभा सांसद नवीन जैन के भाई योगेश जैन सहित 10 लोगों के विरुद्ध सीबीआई ने केस दर्ज किया था। केस दर्ज के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया। 10 आरोपियों में सीबीआई 7 को गिरफ्तार कर चुकी है। 10 लाख की रिश्वत मध्य प्रदेश में झांसी-खुजराहो हाईवे का अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने, अंतिम बिलों के भुगतान और हैंडओवर के एवज में देने का आरोप है।

आगरा सहित 6 ठिकानों पर छापा

सीबीआई ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगरा, लखनऊ, कानपुर सहित 6 ठिकानों पर छापा मारा। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पीएनसी का आगरा में मुख्यालय है। कंपनी उत्तर प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न राज्यों में हाईवे निर्माण करती है। हाल ही में जारी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन समूह हुरुन इंडिया ने देश की 500 मूल्यवान कंपनियों की सूची जारी की थी। इनमें 25 कंपनियां अकेले यूपी की थीं। इनमें आगरा की पीएनसी इन्फ्राटेक का नाम था। पीएनसी की नेटवर्थ करीब 8,667 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed