फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cauple fight reached in caunciling center

आगरा: एसी ने कराई दंपती में तकरार, पत्नी की शर्त से परेशान पति, परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला

Tue, 27 Jul 2021 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 27 Jul 2021 01:33 AM IST
सार

एसी लगवाएगा। इस पर पति ने कुछ समय मांगा। मगर, पत्नी मानने को तैयार नहीं थी। आरोप लगाया कि पति बात को घुमाना चाहता है। इस पर पति ने कहा कि वह घर का काम कर लेगा। अगर, वो व्यापार संभाल ले। इस पर समझौता नहीं हो सका। उन्हें अगली तारीख पर बुलाया गया है।

विज्ञापन
cauple fight reached in caunciling center
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कमला नगर के दवा कारोबारी के घर की रार परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गई। पत्नी पति से घर का खर्च बढ़ाने और बेटी के कमरे में एसी लगाने की मांग कर रही थी। इस पर पति ने कह दिया कि पत्नी व्यापार संभाल ले। वो घर देख लेगा। कमला नगर के दवा कारोबारी की पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। इसमें कहा कि पति खर्च नहीं दे रहा है। उनसे बेटी के कमरे में एसी लगाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा। इस पर पति-पत्नी को बुलाया गया। पत्नी कागज पर शर्त लिखकर लाई थी।
विज्ञापन

इसमें लिखा था कि पति हर महीने सात से आठ हजार रुपये खर्च केलिए देगा। एसी लगवाएगा। इस पर पति ने कुछ समय मांगा। मगर, पत्नी मानने को तैयार नहीं थी। आरोप लगाया कि पति बात को घुमाना चाहता है। इस पर पति ने कहा कि वह घर का काम कर लेगा। अगर, वो व्यापार संभाल ले। इस पर समझौता नहीं हो सका। उन्हें अगली तारीख पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed