{"_id":"61e70ef60465d5774a5210e3","slug":"caught-the-miscreants-running-away-by-snatching-the-mobile-tundla-news-agr5216797144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को दबोचा
टूंडला। सुभाष चौराहा से घर जा रहे एक युवक से दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और भाग निकले। पीड़ित ने राहगीरों की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर धुनाई की और पुलिस को हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
घटना मंगलवार शाम साढ़े छह बजे की है अशोक कुमार निवासी टूंडली, सुभाष चौराहे से मोबाइल पर बात करते हुए घर लौट रहा था। फिरोजाबाद रोड पर पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और भाग गए। युवक ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया। इस पर राहगीर भी उनके पीछे भाग लिए। हड़बड़ाहट में बदमाश सामने से आ रही एक कार से टकराकर गिर गए। इसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के नाम मोहित व गौरव निवासी गांव बसई थाना टूंडला है।