{"_id":"6081be4a8ebc3ed98a424df1","slug":"caught-the-holding-buckets-and-laddus-for-election-kasganj-news-agr4895381147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को बांटे जा रहे थे लड्डू और बाल्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को बांटे जा रहे थे लड्डू और बाल्टियां
विज्ञापन
कासगंज सोरों पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया लड्डू बाल्टी के साथ आरोपी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों(कासगंज)। मतदान में अब तीन दिन का समय शेष रहने के कारण प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार काफी तेज कर दिया है। तरह-तरह से मतदाताओं को प्रलोभन देकर अपने पक्ष में करने में जुटे हैं। सोरों क्षेत्र में पुलिस ने शिकायत पर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए एक प्रत्याशी के द्वारा बांटे जा रहे लड्डू और बाल्टियों को बरामद कर लिया है। साथ ही वह गाड़ी भी कब्जे में ले ली है जिसमें सामान रखा हुआ था। सोरों पुलिस ने प्रत्याशी के समर्थक को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
बताया गया कि सोरों पुलिस को गांव गढिय़ा मुनब्बरपुर में प्रधानपद के प्रत्याशी अनुपम के पक्ष में लड्डू और बाल्टी बांटे जाने की शिकायत मिली। इस शिकायत पर पुलिस की टीम
ने गढ़िया मुनब्बरपुर पहुंचकर दोपहर में लड्डू, बाल्टी बांटते एक आरोपी शिवराज उर्फ गुड्डू पुत्र बालिस्टर निवासी मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लड्डू के 17 डिब्बे और 20 एल्यूमिनियम की बाल्टियां बरामद की। यह लड्डू और बाल्टियां टाटा सूमो गाड़ी में रखी हुई थीं। पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पंजीकृत करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।