फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Caught a young man running away by stealing money from the neck

गल्ले से रुपये चोरी करके भाग रहे युवक को पकड़ा

Mon, 16 May 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Caught a young man running away by stealing money from the neck
बरहन। दुकान के गल्ले से रुपये चोरी कर भाग रहे युवक को दुकानदार ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दुकान से चोरी किए रुपये युवक के पास से बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ चोरी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बरहन थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि बरहन कस्बे के पंचकुइयां के पास राधे फास्ट फूड की दुकान है। दुकानदार राधे सिसौदिया रविवार की सुबह करीब 10 बजे दुकान की सफाई कर रहा था। तभी एक युवक गल्ले से रुपये चोरी कर भागने लगा। शक होने पर दुकानदार ने युवक को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाशी ली, तो उसके पास दुकान से चोरी किए गए 6700 रुपये मिल गए। आरोपी युवक ने अपना नाम अलाउद्दीन निवासी ग्राम नगला बरी थाना बरहन बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर युवक की खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed