फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Catching campaign started

सड़कों पर घूम रहे गोवंश को ले जाया जाए गोशाला में

Mon, 11 Jul 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Catching campaign started
मैनपुरी। सांड़ की टक्कर से स्कूली छात्रों के घायल होने के मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को नगर पालिका प्रशासन ने शहर में सड़कों पर घूम रहे गोवंश को गोशाला पकड़कर गोशाला भेजने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले बिछिया रोड पर स्कूल जा रहे बच्चों के ऑटो को सांड़ों ने टक्कर मारकर पलट दिया था। इसमें शहर के सेंट मेरीज स्कूल के तीन छात्र घायल हुए थे। इनका आगरा में उपचार चल रहा है। जिलाधिकारी ने नगर पालिका प्रशासन को निर्देश दिए कि सड़कों पर एक भी गोवंश नहीं दिखना चाहिए। सभी को गोशाला में रखा जाए। इस ईओ लालचंद भारती ने कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी। सोमवार को नगर के अलग-अलग स्थानों से गोवंश को गोशाला में भेजने का कार्य नगर पालिका के कर्मचारियों ने किया। वरुण ने बताया कि एक सप्ताह तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बीमार गोवंश का उपचार कराएं
कुसमरा। सोमवार को बेवर रोड स्थित गोशाला का तहसीलदार संदीप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंशों की संख्या, उपलब्ध चारा समेत अन्य जानकारी ली। कमजोर गोवंशों का उपचार कराने के आदेश अधिशासी अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने सहभागिता योजना के तहत लोगों को सुपुर्द किए गए गोवंशों के संबंध में जानकारी ली। गोवंशों को समय से चार, दाना और पानी देने के लिए कहा। बीमार और कमजोर हालत में मिले गोवंशों का उपचार कराने के लिए आदेशित किया। अधिशासी अधिकारी डॉ. आरपी सिंह, नवीन पांडेय, अमित मिश्रा, शिवकुमार अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed