फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cat killed one month child sleeping with mother died in agra up news

बिल्ली ने सवा माह के मासूम को नोंच खाया: मां के सीने लग चारपाई पर सोया था बच्चा, दबे पांव आई और खींच ले गई

Mon, 17 Jul 2023 07:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 07:34 PM IST
सार

आगरा के पिढौरा कस्बे में जंगली बिल्ली ने सवा महीने के मासूम बच्चे को मार डाला। बिल्ली दबे पांव आई और चारपाई पर मां की सीने से लगकर सो रहे बच्चे को खींच ले गई।  जब तक मां जागी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 
 

विज्ञापन
cat killed one month child sleeping with mother died in agra up news
बिल्ली

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बेहद ही दर्दनाक घटना हुई। थाना पिनाहट रो गांव बरपुरा में आंगन में चारपाई पर मां के साथ सो रहे सवा महीने के बच्चे को जंगली बिल्ली खींच ले गई। खेत में ले जाकर बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला। बच्चे को चारपाई पर ना पाकर मां व परिजन ने खोजबीन की। परिवार के लोग खेत में पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। जंगली बिल्ली बच्चे को नोचकर खा रही थी। लाठी-डंडे से लोगों ने बिल्ली को भगाया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

बरपुरा गांव की संजना पत्नी सुनील ने सवा महीने पूर्व बेटे आरव को जन्म दिया था। शनिवार की रात को गर्मी के कारण संजना बेटे को लेकर आंगन में चारपाई पर सो गई थी। देर रात जंगली बिल्ली दीवार फांदकर घर में घुस आई और बच्चे को मुंह में दबाकर खेत में खींच ले गई, जिसकी भनक चारपाई पर सो रही संजना को नहीं लगी। 

ये भी पढ़ें - शादी के 35वें दिन हो गई विधवा: कांवड़ लाने गया था पति, आई ऐसी खबर; उजड़ गई नई नवेली दुल्हन की दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन

खोजते हुए पहुंचे खेत में 

कुछ देर बाद संजना की आंख खुली तो चारपाई पर बेटे को न पाकर घबरा गई। उसने बेटे को इधर-उधर खोजा। साथ ही परिजनों को जानकारी दी। इस पर घरवाले भी घबरा गए। टॉर्च की रोशनी में आसपास बच्चे की तलाश की गई। बाहर खोजते हुए परिजन जब खेत की तरफ पहुंचे तो वहां उन्हें जंगली बिल्ली दिखी, जो बच्चे को नोंच रही थी। घरवालों ने बिल्ली को भगाया। लेकिन, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। 

ये भी पढ़ें - UP: शादी के 22 साल बाद सैन्य अधिकारी की पत्नी पहुंची कोर्ट, बताई उत्पीड़न दर्दनाक की कहानी; ये रखी मांग

विज्ञापन

हालत देख बिलख पड़े घरवाले 

सवा माह के मासूम  क्षत-विछत शव देख संजना और घरवाले बिलख पड़े। पिता सुनील ने रोते हुए बताया कि भगवान ने उन्हें खुशियां दी, लेकिन कुछ ही दिनों में छीन लिया। परिजन ने बच्चे के शव को दफन कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed