{"_id":"6ac56cac9ea4616c880d76a5","slug":"cash-transactions-stopped-at-court-post-office-elderly-lawyers-inconvenienced-agra-news-c-25-agr1067-1178270-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोर्ट के डाकखाने में नकदी बंद, बुजुर्ग अधिवक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोर्ट के डाकखाने में नकदी बंद, बुजुर्ग अधिवक्ता परेशान
विज्ञापन
आगरा। सिविल कोर्ट परिसर के डाकखाने में पिछले एक माह से स्पीड पोस्ट का शुल्क नकद लेने के बजाय केवल ऑनलाइन भुगतान लिए जा रहे हैं। इससे बुजुर्ग अधिवक्ताओं को दिक्कत हो रही है। निस्तारण के लिए वरिष्ठ डाक अधीक्षक, संजय पैलेस को शिकायती प्रार्थनापत्र भेजा गया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता गिरधारी लाल चौरसिया ने बताया कि हर व्यक्ति ऑनलाइन भुगतान करने में सक्षम नहीं है। न्यायालय से भेजी जाने वाली डाक को सिविल कोर्ट परिसर स्थित डाकखाने के अलावा अन्य डाकखानों में स्वीकार नहीं किया जा रहा है। इससे जरूरी न्यायिक डाक भेजने में परेशानी होती है। इससे पहले यूनाइटेड बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा व अन्य अधिवक्ताओं ने अतिरिक्त काउंटर व अन्य समस्याओं के सुधार के लिए जिला जज संजय कुमार मलिक को ज्ञापन दिया था।