{"_id":"5e5d4f9f8ebc3eeae10fe9d1","slug":"cash-jwellery-stoled-in-policeman-house-mainpuri-news-agr43218752","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
02एमएनपी-37-भोगांव स्थित रामलीला मैदान के पास घर में चोरी के बाद जांच करते सीओ प्रयांक जैन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। मोहल्ला भीमनगर निवासी एक पुलिसकर्मी के मकान के ताले तोड़कर रविवार की रात चोर लाखों के जेवर और नकदी चुरा ले गए। वारदात के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। चोर घर में रखी लाइसेंसी बंदूक भी ले गए। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
भीमनगर निवासी सुभाषचंद्र गौतम वर्तमान में जनपद कन्नौज में छिबरामऊ की मंडी चौकी पर दीवान के पद पर तैनात हैं। उनका पुत्र राघवेंद्र उर्फ रानू घर में पत्नी रीना के साथ रहता है। पत्नी के पेट में दर्द होने पर राघवेंद्र पांच दिन से कानपुर में इलाज करा रहा है। रविवार की रात चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ने के बाद घर में प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी व बक्सों में रखे लाखों के जेवर व नकदी पार कर दी।
चोर लाइसेंसी बंदूक भी ले गए। सोमवार सुबह ताला टूटा देख पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर सीओ प्रयांक जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुभाषचंद्र भी मैनपुरी स्थित आवास पर पहुंच गए थे। सीओ ने प्रभारी निरीक्षक को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
घर से कुछ दूरी पर मिली अटैची
पुलिसकर्मी के घर से लाखों की चोरी के बाद जब पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से सुरागकशी की तो घर से करीब पांच सौ मीटर दूर टूटी हुई अटैची मिली। पुलिस के अनुसार चोरों ने सुनसान इलाके में अटैची को तोड़ा होगा और नकदी जेवर लेकर फरार हो गए। वहीं जांच करने पहुंची फॉरेंसिक की टीम ने दरवाजों से चोरों की उंगलियों के नमूने लिए।
प्रभारी निरीक्षक को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस चोरों का जल्द से जल्द पता लगाकर उन्हेें जेल भेजेगी।
प्रयांक जैन, सीओ भोगांव